उत्तराखंड विधानसभा सत्र:गैरसैंण – आज भराड़ीसैंण में होगी भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, बनेगी रणनीति

उत्तराखंड विधानसभा सत्र:गैरसैंण – आज भराड़ीसैंण में होगी भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, बनेगी रणनीति

भाजपा विधानमंडल दल की बैठक मंगलवार को भराड़ीसैंण में शाम छह बजे से होगी। बैठक में विपक्ष के हमलों की काट के लिए सत्ता पक्ष के विधायक अपनी रणनीति को धार देंगे। 21 अगस्त से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा सत्र का आगाज होगा। तीन दिन के इस अल्प अवधि के सत्र में विपक्ष ज्यादा से ज्यादा मुद्दे उठाने की रणनीति बना रहा है। वह कानून व्यवस्था, आपदा, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, भू-कानून जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी में है।

भराड़ीसैंण में होने वाली विधानमंडल दल की बैठक में भाजपा विपक्ष के हमलों की काट की रणनीति बनाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय एवं विधायक कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत सरकार के सभी मंत्री और अधिकांश विधायक के इस बैठक में शामिल होंगे। भाजपा विधानमंडल के मुख्य सचेतक आदेश कुमार चौहान के मुताबिक, सभी विधायक मंगलवार को भराड़ीसैंण पहुंच जाएंगे। वह स्वयं गैरसैंण के लिए रवाना हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री और मंत्री आज होंगे रवाना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सरकार के मंत्री मंगलवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचने से पूर्व वह रुद्रप्रयाग जिले में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उनका अगस्त्यमुनि में रक्षा बंधन और जनता मिलन का कार्यक्रम है। करीब डेढ़ बजे वह आपदा से प्रभावित सोनप्रयाग क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। दो बजे वह ऊखीमठ में जनता मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह कई स्थानीय संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। शाम करीब सवा पांच बजे मुख्यमंत्री का भराड़ीसैंण पहुंचने का कार्यक्रम है। शासन के कुछ अधिकारी सोमवार को ही गैरसैंण के लिए रवाना हो गए। मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक समेत कई आला अधिकारी मंगलवार को गैरसैंण के लिए कूच करेंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
  • Related Posts

    नैनीताल: रामनगर के पूछड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा सरकारी अमला, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पर रोक

    ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया…

    चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई 6 लोगों की जान

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार…