कारगिल विजय दिवस- चीड़बाग शौर्य स्थल पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बलिदानी जवानों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस के मौके पर राज्यपाल गुरमीत सिंह आज चीड़बाग शौर्य स्थल पहुंचे। उन्होंने बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने वीन नारियों का सम्मान किया।

उन्होंने कहा कि हम आज यहां उपस्थित होकर अपने वीर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। युद्ध में हमारे उत्तराखंड के 75 जवान शामिल रहे। आज यहां जो वीर नारियां हैं, जिन्हें हमने आज सम्मानित किया, उनके प्रति हम कृतज्ञ हैं। आज हमारे जो योद्धा स्वर्ग में बैठे हैं, वे ऊपर से देख रहे होंगे कि हम किस तरह उनके परिवार को ध्यान दे रहे हैं। उनको सम्मान दे रहे हैं।
उत्तराखंड के 75 जवान बलिदान हुए थे, 39 स्पेशल अवॉर्ड हमें मिले थे। बलिदानी जवानों ने हमें सिखाया है कि देश की रक्षा सबसे ऊपर है। तब प्रतिकूल मौसम में भी हमारे जवानों का मनोबल नहीं टूट सका और उस पर जीत हासिल करते हुए उन्होंने जीत हासिल की। कहा कि वीर नारियों को कहना चाहता हूं कि हम सब आपके साथ हैं। मैं सभी वीर गति पाए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम हर परिस्थित में आपका साथ देंगे।

गांधी पार्क में सीएम धामी ने बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शौर्य स्थल पहुंचकर बलिदानियों की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी व पूर्व सैनिक भी उपस्थित रहे।

और पढ़े  तीन दिन की छुट्टी: हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी, होटल से लेकर पार्किंग तक फुल
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…