Kanjhawala Case-: कोर्ट ने 6 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा,फिर आया एक नया मोड़

Kanjhawala Case-: कोर्ट ने 6 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा,फिर आया एक नया मोड़

दिल्ली के कंझावला कांड में कार की चपेट में आकर जान गंवाने वाली अंजलि की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। अंजलि के घर में चोरी का मामला सामने आया है। अंजलि के परिजनों ने मामले की चश्मदीद और पुलिस पर साजिश का आरोप लगाया है। उधर, कोर्ट ने छह आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली के कंझावला मामले में कथित तौर पर करन विहार स्थित अंजलि के घर चोरी की वारदात हुई है। रात में अंजलि के घर कोई नहीं था। एक पड़ोसी ने देखा कि घर के बाहर लगा बल्ब बंद है और घर का दरवाजा खुला है। इस पर पड़ोसी ने अंजलि के परिजनों को चोरी की वारदात की जानकारी दी।

परिजनों ने कहा कि पड़ोसियों ने चोरी के बारे में बताया था। घर से सामान गायब है। यह निधि की साजिश है। परिजन का आरोप है कि वह पकड़े जाने के डर से अपना सामान हमारे घर में रखवाना चाह रही है। पुलिस आठ दिन से हर जगह थी लेकिन कल ही क्यों नहीं थी?

और पढ़े  दिल्ली में फिर जहरीली हुई हवा: पराली-वाहनों के धुएं से बढ़ी मुसीबत, अगले 3 दिनों में हालात और बिगड़ने की आशंका
  • Related Posts

    दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब: नौरोजी नगर का एक्यूआई 416, नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम में है ऐसा हाल

    दिल्ली में दिवाली के त्योहार से पहले ही वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आज सुबह इस संबंध में जानकारी जारी की…

    पहिवहन: पुरानी दिल्ली और निजामुद्दीन स्टेशन पर भी बनेंगे होल्डिंग, बिहार के लिए राजधानी से चलेंगी विशेष ट्रेन

    दिवाली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए…