कालसी- बस हादसा: मजिस्ट्रियल जांच के बाद बस चालक के खिलाफ FIR दर्ज, तीन लोगों की हुई थी मौत

हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राज्य राजमार्ग पर बीते मंगलवार को हुई बस दुर्घटना के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के बाद लोक निर्माण विभाग पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। राजस्व पुलिस ने विपरीत दिशा से पास देने के कारण बस चालक हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के पोपाट निवासी दिनेश कुमार के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी की बस क्वानू के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। दुर्घटना में दो महिला समेत तीन लोगोंं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, वहीं बस सवार 33 लोग घायल हुए थे। दुर्घटना की तकनीकी जांच में प्रथम दृष्ट्या में बस चालक की ओर से ट्रक को साइड देने के लिए बस को विपरीत दिशा में मोड़ा गया था।

 

इस लापरवाही पर राजस्व पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हालांकि दुर्घटना स्थल पर सड़क के किनारे बने पुश्ता धंसने के कारण बस खाई में गिरी थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए गए पुश्ते की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

एसडीएम चकराता डॉ. हर्षिता सिंह ने बताया दुर्घटना की नियमानुसार मजिस्ट्रियल जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुरूप संबंधित व्यक्तियों व विभाग के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़े  रुड़की- किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला: फाइनल रिपोर्ट के नाम पर मांगी रिश्वत, 2 दरोगाओं पर एफआईआर
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…