अयोध्या- चाकू दिखाकर दिनदहाड़े महिला से लूटे जेवर

 

शहर के वजीरगंज स्थित एक मकान में महिला को चाकू से डरा-धमका कर लगभग दो लाख के जेवर लूटने का आरोप है। लूटपाट की घटना के दौरान महिला को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर आई पुलिस ने छानबीन शुरू की है। वहीं, मौके के हालात देखकर पुलिस और स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चायें हैं।

वजीरगंज निवासी मुशाहिद खान आपस में पांच भाई हैं। वह इन दिनों मुंबई में एक फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं। उनका छोटा भाई फैज खान सउदी में रहते हैं। उनकी अप्रैल में ही शादी हुई है, जिनकी पत्नी शोएबा खान इन दिनों बस्ती स्थित अपने मायके में हैं। उनका तीसरा भाई सैफी खान रायबरेली रोड स्थित एक सर्विस सेंटर में काम करते हैं। चौथे भाई शाहरूख और पांचवें भाई समीर खान हैं, जो घर के आसपास ही काम करते हैं।
सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे मुशाहिद की पत्नी शबा खान अपनी छोटी बच्ची के साथ मौजूद थीं। सैफी खान ने बताया कि इस दौरान घर में तीन नकाबपोश घुस आए और शबा की गर्दन पर चाकू लगा दी। दो अन्य लोगों ने अलमारी के लॉकर में रखे उनके, उनकी हसनू कटरा निवासी बहन सना, देवरानी शोएबा और सास शहनाज के जेवर और लगभग चार हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के दौरान एक व्यक्ति ने उनके माथे, नाक आदि पर वार किया, जिससे उन्हें हल्की चोट आई है। इसके बाद वह लोग छत के रास्ते निकल गए।

सूचना पर सैफी और परिवार के अन्य लोग मौके पर आए और शबा को अस्पताल ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाल अश्विनी पांडेय, देवकाली चौकी इंचार्ज एसएन सिंह, चौक चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्रा और फतेहगंज चौकी इंचार्ज विकास गुप्ता पहुंचे और छानबीन शुरू की। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने अभी तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।

और पढ़े  अयोध्या- महाअष्टमी के दिन भाजपा कार्यालय में अभय सिंह का अभिनंदन, संगठन की मजबूती पर जोर
  • Related Posts

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…

    लखनऊ: बाढ़ से बर्बाद हुए फैजुल्लागंज व पुराने शहर की 58 सड़कें बनेंगी, कई इलाकों में पूरी तरह से बहीं

    बाढ़ से बर्बाद हुईं फैजुल्लागंज और पुराने शहर की 58 सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की गई है। नगर निगम ने इन कार्यों के लिए 126 करोड़ रुपये से…