UP- नए कैबिनेट मंत्रियों के साथ मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज, पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मिलेगी मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी  की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को हरी झंडी मिलेगी। पंचायत चुनाव टलने के कयासों के बीच कैबिनेट में राज्य ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन करने का प्रस्ताव लाने से सियासी हलचल बढ़ेगी।

 

इसके अलावा कैबिनेट में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र नियमावली 2026, पशु चिकित्सा के छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता 4 हजार रुपये से बढ़ाकर हजार रुपये करने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लखनऊ के शहीद पथ स्थित लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में 1010 बेड का मल्टी स्पेशिएलिटी इमरजेंसी सेंटर अस्पताल, टीचिंग ब्लाक व नवीन ओपीडी ब्लाक का निर्माण कार्य और प्रयागराज के संबद्ध स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय परिसर के विस्तार के लिए भूमि हस्तांतरित करने का प्रस्ताव पेश होगा।

साथ ही आगरा और लखनऊ में मेट्रो के निर्माण कार्य और मिर्जापुर में निजी क्षेत्र की सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए आशय पत्र जारी करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।

और पढ़े  अयोध्या- आयोजित कार्यक्रम में मौजूद नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बब्लू
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    अयोध्या- आयोजित कार्यक्रम में मौजूद नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बब्लू

            भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बब्लू का सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों…