जम्मू-कश्मीर- बारिश बनी आफत: गांदरबल में फटा बादल, कारगिल में फ्लैश फ्लड का कहर, कई घर व खेती को नुकसान

Spread the love

म्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। सोमवार को गांदरबल जिले के सफापोरा स्थित शेख मोहल्ला में बादल फटने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं कारगिल में आए फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि कृषि भूमि और बाग-बगीचों को भी भारी नुकसान हुआ है।

 

जानकारी के अनुसार सफापोरा के शेख मोहल्ला में अचानक बादल फटने के बाद तेज बहाव के साथ पानी और मलबा रिहायशी इलाके में घुस गया। इससे स्थानीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचा और लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया। घटना के बाद प्रशासन ने हालात का जायजा लेना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रभावित परिवारों को जल्द राहत उपलब्ध कराने और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे को शीघ्र बहाल करने की मांग की है।

उधर, कारगिल में फ्लैश फ्लड ने कई इलाकों में तबाही मचाई है। बाढ़ के तेज बहाव से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए जबकि बड़ी मात्रा में कृषि भूमि, खेत और बाग-बगीचे प्रभावित हुए हैं। तेज पानी के बहाव में बड़ी संख्या में पेड़ भी उखड़कर बह गए, जिससे पर्यावरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा है।

कृषि पर निर्भर कई परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। फसलों और खेती योग्य जमीन को हुए नुकसान से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। प्रभावित लोग अब अपने घरों और खेतों को दोबारा व्यवस्थित करने की चुनौती का सामना कर रहे हैं। प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर नुकसान का आकलन कर रही हैं। साथ ही, प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं।

और पढ़े  नाम पूछ बरसाईं गोलियां: कुलगाम आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम,कुलगाम हमले में दो मजदूरों की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    लद्दाख में शुरू होने वाली है भारत की पहली हाई-एल्टीट्यूड वाइल्ड लाइफ सफारी, सैलानी देख पाएंगे स्नो लेपर्ड

    Spread the love

    Spread the loveदेश में पहली बार लद्दाख के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में गाइडेड हाई-एल्टीट्यूड वाइल्ड लाइफ सफारी शुरू होने जा रही है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने स्नो लेपर्ड…


    Spread the love

    पीओके में चुनाव के बीच भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश, हैंडलर्स की बातचीत पर एजेंसियां अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के पुंछ डिवीजन की 11 सीटों पर 10 अगस्त को होने वाले तीसरे चरण के मतदान से दुनिया का ध्यान भटकाने के…


    Spread the love