डोडा के जंगलों में लगी भीषण आग: 10-12 कनाल वन भूमि पर फैली, बुझाने में जुटे वन विभाग के कर्मचारी

डोडा वन प्रभाग के ड्रबशल्ला इलाके में जंगल में आग लग गई है। यह आग कंपार्टमेंट नंबर 38/Kमें लगभग 10-12 कनाल वन भूमि पर फैल गई है। वन विभाग के कर्मचारी कल रात से ही आग पर काबू पाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं।

कुंतवाड़ा के रेंज ऑफिसर आफताब अहमद ने बताया कि उनकी टीम कल रात से ही आग बुझाने में जुटी है। वे काफी हद तक आग को रोकने में सफल रहे हैं। हालांकि, यह इलाका काफी ढलान वाला है और यहां लगातार तेज हवाएं चलती रहती हैं। इन हवाओं के कारण आग बार-बार भड़क उठती है। आफताब अहमद ने इस काम को बहुत चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम पूरी तरह से इस कार्य में जुटी हुई है। आग लगने के कारणों में मौजूदा सूखा मौसम भी एक प्रमुख वजह है। यह चीड़ के पेड़ों का जंगल है, जहां अक्सर ऐसी आग लग जाती है।

 

आग लगने के संभावित कारण
रेंज ऑफिसर आफताब अहमद के अनुसार, आग लगने के कई कारण हो सकते हैं। सूखा मौसम और चीड़ के पेड़ों का जंगल आग के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाते हैं। अक्सर लोग अपने मवेशियों के साथ इस क्षेत्र से आते-जाते रहते हैं। कई बार यहां से गुजरने वाले लोग सिगरेट जला लेते हैं या हाथ सेंकने के लिए छोटी-मोटी आग जलाते हैं। ऐसी छोटी आग को ठीक से बुझाए बिना छोड़ देने से यह तेजी से फैल जाती है।

 

स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील
वन विभाग ने स्थानीय लोगों से आग बुझाने में आगे आकर मदद करने की अपील की है। आफताब अहमद ने उन लोगों से अपील की जो ऐसी विनाशकारी हरकतें करते हैं, कि वे इस राष्ट्रीय धरोहर को बचाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि यह जंगल हम सभी का है। यदि किसी को जंगल में कोई ऐसा व्यक्ति दिखे जो आग लगाने का जिम्मेदार हो सकता है, तो कृपया इसकी सूचना विभाग को दें। विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा और एफआईआर दर्ज कराएगा।

और पढ़े  एसआई की पूरी चैटिंग: ट्रांसफर के बदले पैसे दो या फिर होटल में मिलो, कुछ तो करना पड़ेगा, महिला ने...
  • Related Posts

    एसआई की पूरी चैटिंग: ट्रांसफर के बदले पैसे दो या फिर होटल में मिलो, कुछ तो करना पड़ेगा, महिला ने…

    तबादले के बदले आखिर क्या…। पैसा, पैरवी, पहुंच… यहां तो एसआई महिला को होटल में बुलाने पर ही अड़ गया। विभागीय तबादले के बदले महिला से होटल में मिलने का…

    जम्मू: ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सख्ती से होगा निर्देश पर अमल

    भारतीय रेल में अब यात्रा के दौरान रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट की सुविधा नहीं मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने यात्री सुरक्षा के मद्देनजर…