Jacqueline: मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब कोर्ट 15 तारीख को सुनाएगा फैसला, जैकलीन जाएंगी जेल या मिलेगी बेल?

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों अपने काम से ज्यादा सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनके रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सुकेश के साथ रिश्ते के कारण श्रीलंकन ब्यूटी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कस चुका है। पिछले काफी समय से उनसे लगातार मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ चल रही है। हालांकि अभी अभिनेत्री अंतरिम जमानत पर रिहा हैं, लेकिन उनके लिए आज यानी 11 नवंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण था। जहां पहले उनकी बेल पर फैसला आज आने वाला था, वहीं अब सामने आया है की यह 15 तारीख को आएगा। अब 15 नवंबर को महाठग और जैकलीन के कथित बॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े इस 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला कोर्ट अभिनेत्री को जेल या जमानत देने को लेकर फैसला सुना सुनाएगी।
<strong>Jacqueline: मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब कोर्ट 15 तारीख को सुनाएगा फैसला, जैकलीन जाएंगी जेल या मिलेगी बेल?</strong>
दरअसल, गुरुवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में हुई इस केस की सुनवाई के बाद जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका जारी रखने पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उस दिन कहा था कि फैसला शुक्रवार को सुनाया जाएगा। ऐसे में सुरक्षित रखे गए आदेश को अब 15 तारीख को सुनाया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। ऐसे में अगर 15 तारीख को जैकलीन जमानत याचिका खारिज हुई तो अभिनेत्री को जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
अभिनेत्री को पिछले दिनों मिली जमानत का गुरुवार की सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने पटियाला हाउस कोर्ट में विरोध किया था। उन्होंने कोर्ट में तर्क रखते हुए कहा था कि जब मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है, तो जैकलीन को जमानत क्यों दी जाए। इसके साथ उन्होंने जैकलीन की जमानत याचिका पर अपना विरोध प्रकट करते हुए कहा था कि अभिनेत्री ने देश से भागने की कोशिश की है। इतना ही नहीं उन्होंने केस की जांच में सहयोग भी नहीं किया। ऐसे में जैकलीन को जमानत नहीं मिलनी चाहिए।

और पढ़े  बॉक्स ऑफिस- 'हनुमान अंश' की धुआंधार पारी जारी, 'हैवान' का खेल खत्म, कितना रहा 'मिर्जापुर' का कलेक्शन?
  • Related Posts

    बॉक्स ऑफिस- ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार पारी जारी, ‘हैवान’ का खेल खत्म, कितना रहा ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन?

    इन दिनों थिएटर्स में फिल्म ‘हनुमान अंश’ सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है। रिलीज के 42वें दिन तक भी यह बॉक्स ऑफिस पर दमक रही है। ‘मिर्जापुर’ भी कमाई के…

    हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, पहले 21 दिन में कमाए थे मात्र 12 करोड़, चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार?

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है और इसी के साथ इसने अपने नाम एक…