Israel-Iran War- ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- अभी बाकी असली हमले, ईरानी सुरक्षा प्रमुख बोले- हम तैयार

पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार किया है। आज तीसरे दिन भी ईरान की राजधानी तेहरान समेत पश्चिम एशिया के कई हिस्सों में धमाके हुए। हालात लगातार बदल रहे हैं। संघर्ष से उपजे चिंताजनक हालात के बीच पीएम मोदी ने बहरीन और सऊदी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा की है। इसी बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि युद्ध अंतहीन नहीं है।

 

होरमुज जलडमरूमध्य में ईरान का हमला, तेल टैंकर को ड्रोन से बनाया निशाना

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया है कि उसने होरमुज़ जलडमरूमध्य में अमेरिका से जुड़े एक तेल टैंकर पर ड्रोन हमला किया। गार्ड के अनुसार ATHE NOVA नामक टैंकर पर दो ड्रोन से हमला किया गया, जिसके बाद जहाज में आग लग गई। यह कार्रवाई अमेरिका-इस्राइल हमलों के जवाब में की गई बताई गई है। इससे पहले ईरान ने इस अहम समुद्री मार्ग को बंद करने का भी दावा किया था। दुनिया के करीब पांचवें हिस्से का तेल व्यापार इसी मार्ग से गुजरता है।

अमेरिकी बी-1 बॉम्बर ने ईरान के अंदर गहरे ठिकानों पर किया हमला

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने जानकारी दी है कि अमेरिकी बी-1 बॉम्बर विमानों ने ईरान के अंदर गहराई तक जाकर सैन्य ठिकानों पर हमला किया। सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं को कमजोर करना था। सेंट्रल कमांड ने बताया कि कार्रवाई राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देशों के तहत की गई। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि ईरान की मिसाइल क्षमता और सैन्य ढांचे को निशाना बनाकर क्षेत्रीय खतरे को कम करने की कोशिश की जा रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: आज हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक, स्वास्थ्य, आवास समेत कई विभागों के प्रस्तावों पर होंगे फैसले

फ्रांस की नई परमाणु रणनीति, मित्र देशों में तैनात होंगे परमाणु विमान

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश की नई परमाणु रणनीति के तहत बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि फ्रांस अब सहयोगी देशों को अपने परमाणु हथियारों से लैस विमानों की अस्थायी तैनाती की अनुमति देगा। मैक्रों ने कहा कि इस रुख के तहत हमारी रणनीतिक वायु सेना के कुछ हिस्सों को सहयोगी देशों में अस्थायी रूप से तैनात किया जा सकेगा, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के संबंध में किसी भी अन्य देश के साथ निर्णय लेने में कोई साझेदारी नहीं होगी। मैक्रों ने बताया कि इस तरह की व्यवस्थाओं को लेकर ब्रिटेन, जर्मनी, पोलैंड, नीदरलैंड, बेल्जियम, ग्रीस, स्वीडन और डेनमार्क के साथ बातचीत शुरू हो चुकी है।

ईरान युद्ध में शामिल नहीं होगा नाटो

नाटो महासचिव मार्क रुटे ने स्पष्ट किया है कि ईरान को लेकर जारी क्षेत्रीय संघर्ष में नाटो गठबंधन सीधे तौर पर शामिल नहीं होगा। ब्रसेल्स में जर्मनी के एआरडी टीवी से बातचीत में रुटे ने अमेरिका और इस्राइल की सैन्य कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ईरान की परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं को कमजोर करना महत्वपूर्ण है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि नाटो के तौर पर युद्ध में शामिल होने की कोई योजना नहीं है, भले ही कुछ सदस्य देश अलग से समर्थन दें।

अबू धाबी के ईंधन भंडारण केंद्र पर ड्रोन हमला

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में एक ईंधन भंडारण स्टेशन पर ड्रोन हमले के बाद आग लग गई। अबू धाबी मीडिया कार्यालय के अनुसार मुसाफ्फाह स्थित फ्यूल टैंक टर्मिनल को निशाना बनाया गया था। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और ईंधन आपूर्ति या संचालन पर भी कोई असर नहीं पड़ा है। मामले की जांच जारी है।

और पढ़े  आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…