iPhone 17e- भारत में लॉन्च हुआ एपल का किफायती iPhone 17e, कम कीमत में मिलतें हैं Pro जैसे फीचर्स

Apple ने भारतीय बाजार में अपना नया iPhone 17e लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे अपनी नई किफायती पेशकश के तौर पर पेश कर रही है। पिछले साल iPhone 16e लाने के बाद अब यह नया मॉडल कई अपग्रेड्स के साथ आया है, जिसमें कुछ फीचर्स Pro सीरीज की याद दिलाते हैं।

 

डिजाइन और मजबूती
iPhone 17e में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR सपोर्ट के साथ आता है। स्क्रीन पर Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन मिलता है, जिसे गिरने से बेहतर सुरक्षा देने के लिए डिजाइन किया गया है।

फोन का डिजाइन फ्लैट एज फ्रेम के साथ है और इसमें एल्युमिनियम बॉडी दी गई है। पीछे की तरफ ग्लास फिनिश दी गई है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है। देखने में यह अपने पिछले मॉडल जैसा ही लगता है।

यह डिवाइस IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी पानी और धूल से सुरक्षा मिलती है। MagSafe सपोर्ट की मदद से यूजर मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर, वॉलेट और अन्य एक्सेसरी सीधे फोन के पीछे लगा सकते हैं।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
फोन में नया A19 चिपसेट दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है। कंपनी का कहना है कि इससे बेहतर पावर एफिशिएंसी और तेज परफॉर्मेंस मिलेगी। CPU और GPU में पिछली पीढ़ी के मुकाबले सुधार का दावा किया गया है।

गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग के लिए यह फोन स्मूद अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।

iPhone 17e लेटेस्ट iOS पर चलता है। इसमें नए AI फीचर्स, बेहतर Siri इंटीग्रेशन और ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग की सुविधा मिलती है। कंपनी ने प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर खास ध्यान दिया है, हालांकि एडवांस AI आधारित Siri फीचर का इंतजार अभी भी बना हुआ है।

और पढ़े  साइनस: बंद नाक ने सांस लेना कर दिया था मुश्किल, दवाएं भी हो रही थीं बेअसर, फिर आई सामने हैरान करने वाली वजह

कैमरा फीचर्स
इस फोन में 48 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा दिया गया है। यह हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरें लेने में सक्षम है और Apple की इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
2x लॉसलेस जूम सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा नाइट मोड, स्मार्ट HDR और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का TrueDepth कैमरा मिलता है, जो Face ID को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के दौरान बेहतर डिटेल और क्लैरिटी का दावा किया गया है।

बैटरी और चार्जिंग
Apple ने बैटरी की सटीक क्षमता का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी का कहना है कि iPhone 17e पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। वीडियो प्लेबैक टाइम को पिछले एंट्री-लेवल मॉडल से बेहतर बताया गया है।
फोन में USB-C पोर्ट दिया गया है। साथ ही MagSafe वायरलेस चार्जिंग और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

कीमत और उपलब्धता
iPhone 17e की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, पिंक और व्हाइट रंगों में उपलब्ध होगा।
इसकी बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी और इसे ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीदा जा सकेगा।

  • Related Posts

    साइनस: बंद नाक ने सांस लेना कर दिया था मुश्किल, दवाएं भी हो रही थीं बेअसर, फिर आई सामने हैरान करने वाली वजह

    बंद नाक, खांसी या रात को सांस लेने में परेशानी होना काफी आम समस्या है। मौसम बदलते ही ज्यादातर लोगों को ये दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। कुछ लोगों को…

    भारतीय युद्धपोत से भिड़ा पाकिस्तानी जहाज: दिल्ली से लेकर इस्लामाबाद तक हलचल, भारत ने पाक राजनियक को किया तलब

    अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के भीतर भारतीय नौसेना के एक जहाज और पाकिस्तानी नौसेना के पोत की टक्कर के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक को तलब कर…