पश्चिम एशिया संकट: खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए राहत, दुबई-अबू धाबी और जेद्दा से उड़ानें फिर शुरू

Spread the love

स्राइल और अमेरिका की ईरान पर संयुक्त कार्रवाई और उसके जवाब में ईरान के हमलों ने पूरे पश्चिम एशिया में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। मिसाइल और ड्रोन हमलों के चलते उड़ान सेवाएं ठप हो गईं, लाखों यात्री फंसे रहे। इसी बीच अब यूएई में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। जहां सोमवार रात से दुबई और अबू धाबी से भारत के लिए उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं, जिससे घर लौटने की राह आसान हुई है, जिसके बाद दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरू के लिए उड़ानें कई दिनों की रुकावट के बाद अब उड़ान भर रही हैं।

 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एमिरेट्स एयरलाइन की ड्यूटी पर मौजूद एयर होस्टेस ने दुबई से बंगलूरु जाने वाली फ्लाइट EK568 में सवार यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि बंगलूरू के लिए इस फ्लाइट में आपका स्वागत है। हां, यह पहली उड़ान है। यह पल यात्रियों के लिए भावुक और खुशी भरा था।

 

जेद्दा से भारत के लिए विशेष उड़ानें
दूसरी ओर सऊदी अरह में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि इंडिगो एयरलाइन जेद्दा से भारत के लिए विशेष उड़ानें चला रही है। इस कदम से यूएई और सऊदी अरब में फंसे भारतीय यात्रियों को अपने घर लौटने में मदद मिलेगी।

यात्रियों ने दी जानकारी
दुबई-बंगलूरू की फ्लाइट में सवार संजीव मेहता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि यूएई अधिकारियों का धन्यवाद कि उन्होंने उड़ानें शुरू कीं। हमने टिकट जल्दी बुक की और एयरपोर्ट पहुंचे। अब मैं अपने घर वापस जा रहा हूं, इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। उन्होंने बताया कि टिकट बुक करने का समय बहुत कम था, लेकिन वे जल्दी तैयार होकर निकल सके।

और पढ़े  तेलंगाना के सूर्यापेट में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत,कई लोग घायल, 43 यात्री थे सवार

 

बता दें कि इससे पहले दुबई एयरपोर्ट्स ने उड़ानों के आंशिक फिर से शुरू होने की आधिकारिक पुष्टि की थी। सीमित उड़ानों के साथ 2 मार्च की शाम से दुबई इंटरनेशनल (DXB) और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल- अल मकतूम इंटरनेशनल (डीडब्ल्यूसी) से उड़ानें फिर से शुरू हुईं। हालांकि, अधिकारियों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। यात्रियों से कहा गया है कि वे तभी एयरपोर्ट आएं जब उनकी एयरलाइन ने उन्हें सीधे संपर्क कर निश्चित उड़ान समय बता दिया हो।

यूएई में हालात में पहले से सुधार 
यह उड़ानें दोबारा शुरू होने से यूएई में हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। और उन हजारों भारतीयों के लिए जो अपने घर लौटने के इंतजार में थे, अब राहत की घड़ी आ गई है। गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल के ईरान पर हमलों के बाद ईरान ने क्षेत्र के कई अरब देशों पर ड्रोन और मिसाइल से जवाबी हमला किया था। इसी वजह से कई उड़ानें रद्द हो गई थीं और पूरे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है।


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love