गांवों के विकास से ही संभव है प्रदेश व देश का विकास-ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र

गांवों के विकास से ही संभव है
प्रदेश व देश का विकास-ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह ने जल निगम द्वारा जल जीवन मिशन के तहत गांवो में कराए जा रहे कार्यों के बारे में ग्राम प्रधानों से राय मांगी

पूरा बाजार ब्लाक सभागार मे आयोजित किया गया प्रधान संघ के नवनिर्वाचित सदस्यों और ग्राम प्रधानों का सम्मान समारोह। अयोध्या।शुक्रवार को पूरा बाजार ब्लॉक सभागार मे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह द्वारा विकासखंड पूरा बाजार प्रधान संघ के नवनिर्वाचित सदस्यों और ग्राम प्रधानों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर विधायक वेद प्रकाश<strong>गांवों के विकास से ही संभव है  प्रदेश व देश का विकास-ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र </strong> गुप्ता ने कहा कि गांव के विकास से ही प्रदेश व देश का विकास संभव है।इसी अवधारणा को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार द्वारा गांवो का विकास तेजी से कराया जा रहा है।गांवो के विकास कार्यों में ग्राम प्रधानों की अहम भूमिका होती है।कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप गांव के अंतिम व्यक्ति को भी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह ने जल निगम द्वारा जल जीवन मिशन के तहत गांवो में कराए जा रहे कार्यों के बारे में ग्राम प्रधानों से राय मांगी।इस कड़ी में ग्राम प्रधानों द्वारा गांव में आ रही समस्याओं के बारे में बताए जाने तथा मुख्य अतिथि विधायक श्री गुप्ता द्वारा इसका गंभीरता पूर्वक संज्ञान लिए जाने पर जल निगम के अधिशासी अभियंता द्वारा इस समस्या के निराकरण के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया तथा विकास गांव के विकास कार्यों में ग्राम प्रधानों की राय लिए जाने के साथ सभी समस्याओं का निराकरण दो सप्ताह के अंदर करा दिए जाने का आश्वसन दिया गया।<strong>गांवों के विकास से ही संभव है  प्रदेश व देश का विकास-ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र </strong>इस क्रम में मुख्य अतिथि वेद प्रकाश गुप्ता,विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित प्रधान संघ के अध्यक्ष अभिषेक सिंह अंकुर सहित नवनिर्वाचित पदाधिकारियो और ग्राम प्रधानों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में विकासखंड पूरा के प्रधानों के साथ क्षेत्रीय गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

और पढ़े  आजम खां और बेटे अब्दुल्ला को बड़ी राहत: इलाहाबाद HC से दो पैन कार्ड मामले में मिली जमानत
  • Related Posts

    जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

    दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में…

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…