जेल में आजम:- रातभर बेचैन दिखे आजम, रात को खाई आलू-बैंगन की सब्जी और रोटी।

जेल में आजम:- रातभर बेचैन दिखे आजम, रात को खाई आलू-बैंगन की सब्जी और रोटी।

रामपुर से सीतापुर जिला कारागार लाए गए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को अपने बेटे अब्दुल्ला के बगैर रातभर बेचैनी सताती रही। वह करवटें बदलते रहे और नींद भी काफी कम आई। हालांकि पहले ही दिन से कारागार प्रशासन उनके लिए मुस्तैद दिखा। दो बार चिकित्सकों ने उनका चेकअप किया। फिर उन्हें जेल में बनने वाला सादा खाना दिया गया। रविवार को आजम खां जेल में अपनी पुरानी बैरक में पहुंचे। जहां उन्हें पहले भी रखा गया था। आजम (शुगर) मधुमेह और बीपी की बीमारी से ग्रसित बताए जाते हैं। जब वह जेल आए तब उनके सामान के साथ दवाएं भी लाई गईं थीं। शाम को ही एक चिकित्सक उनके पास पहुंचा और करीब एक घंटे तक उनका चेकअप करने के बाद दवाओं की भी जांच की।

आलू-बैंगन की सब्जी संग खाई रोटी
आजम खां ने देर रात दाल, चावल, रोटी के साथ बैंगन-आलू की सब्जी भी खाई। रात में वह अपनी बैरक में करवटें बदलते दिखाई दिए। सोमवार सुबह होते ही नाश्ते के बाद फिर एक चिकित्सक ने उनका हाल जाना। इस दौरान जेल के डिप्टी जेलरों ने भी आजम की बैरक की निगरानी की।

और पढ़े  अयोध्या- गुरु की स्मृतियों में भावुक हुई अयोध्या की संत परंपरा, 12वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जगद्गुरु स्वामी कमलाकांताचार्य
  • Related Posts

    2026 जन्माष्टमी- कान्हा के जन्म लेते ही छाई काली घटा, इंद्रदेव ने की आगवानी, जन्मभूमि की अलौकिक तस्वीरें

    इस भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की मध्यरात्रि नजारा बिल्कुल द्वापर सरीखा ही था। दिन में खूब बदरा बरसे और रात को भी काली घटाएं छाईं थीं।…

    पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की गुंडागर्दी-: कांग्रेस नेत्री को जमीन पर गिराया, बाल पकड़कर पीटा

    पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर कांग्रेस नेत्री से मारपीट और अभद्रता किए जाने का आरोप लगा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा…