60000 से ज्यादा स्कूलों में 3 नवंबर को होगा सर्वेक्षण सर्वे के लिए भेजा जाएगा

Spread the love

60000 से ज्यादा स्कूलों में 3 नवंबर को होगा सर्वेक्षण सर्वे के लिए भेजा जाएगा

प्रदेश में 60,500 परिषदीय स्कूलों व माध्यमिक स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा तीन, छह व नौ के विद्यार्थियों का भाषा व गणित में ज्ञान का स्तर आंकने के लिए तीन नवंबर को राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण (एसईएएस) किया जाएगा
ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले इस सर्वेक्षण की तैयारी शुरू करने के निर्देश सभी जिलों को दिए गए हैं।
इस आधार होगा सर्वेक्षण
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद की ओर से भेजे गए निर्देश में इस सर्वेक्षण में कक्षा तीन के 19,262, कक्षा छह के 23,005 और कक्षा नौ के 18,233 स्कूल शामिल हैं। विद्यालयों का चयन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने किया है। राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण किया जा रहा है और उसी के तहत राज्य में भी यह सर्वेक्षण किया जाएगा।

सभी जिलों को ब्लॉक स्तर पर तैयार की गई विद्यालयों व छात्रों की सूची भेज दी गई है। सर्वे के लिए सामग्री भी भेजी जा रही है। टेस्ट बुकलेट के साथ-साथ चार तरह की ओएमआर शीट दी जाएगी। विद्यार्थियों, शिक्षकों व स्कूलों के लिए प्रश्नपत्र भी दिया जाएगा। फील्ड नोट्स, निगरानी और गोपनीय प्रोफार्मा तैयार किया जा रहा है। एनसीईआरटी की गाइडलाइन के अनुसार इसे संपन्न कराने के लिए शिक्षाधिकारियों की टीमें गठित की जा रही हैं।


Spread the love
और पढ़े  मिला कोरोना का मरीज: इस शहर में मिली संक्रमित महिला, ये लक्षण आए सामने, अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर CM योगी, 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय आगरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा में वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं…


    Spread the love

    सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *