सावधान रहे अयोध्या जाने वाले,आज से 9 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश हुआ बंद,और 2 दिन पूरी तरह से नो एंट्री

अयोध्या में सावन मेले के मद्देनजर 19 जुलाई से नौ अगस्त तक लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। बाराबंकी पुलिस ने शनिवार दोपहर से ही वाहनों को किसान पथ के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ना शुरू कर दिया। छोटे वाहनों को भी अयोध्या जाने से रोका जा रहा है। वहीं, बाराबंकी लोधेश्वर महादेवा में सोमवार को उमड़ने वाली भीड़ की सुरक्षा के लिए रविवार को बहराइच-बाराबंकी हाईवे पर यातायात परिवर्तित किया जाएगा।

बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सावन मेले को लेकर अयोध्या में भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को भीड़ के और बढ़ने की संभावना है। इसी कारण अयोध्या हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। लखनऊ-बाराबंकी सीमा स्थित इंदिरा पुल के पास से ही वाहनों को किसान पथ की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। गोरखपुर, बस्ती, पूर्वांचल के अन्य जिलों सहित बहराइच व गोंडा की ओर जाने वाले वाहन अब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर गुजरेंगे।गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, उतरौला से आने वाले वाहनों को जरवल रोड तिराहा-बहराइच-टिकोरा मोड़-चहलारीघाट से सिधौली-सीतापुर-लखनऊ मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा। एसपी ने बताया कि किसी भी स्थिति में कांवड़ यात्रा मार्गों पर भारी वाहनों का संचालन नहीं किया जाएगा।

 

इंदिरा नहर, चौपुला और रामसनेहीघाट में बनाए गए बैरियर

अयोध्या में वाहनों की नो एंट्री लागू होने के बाद पुलिस ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर इंदिरा नहर पर बैरियर स्थापित किया है। बाराबंकी शहर के निकट चौपुला तिराहे पर भी बैरियर लगाया गया है। तीसरा बैरियर रामसनेहीघाट में है। करीब 50 किलोमीटर लंबे हाईवे पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा। कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।

और पढ़े  23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

किधर से आना और किधर से है जाना

-लखनऊ से बाराबंकी होते हुए अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर जाने वाले वाहन इंदिरा नहर के पास से किसान पथ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गुजरेंगे।
-हैदरगढ़ से असंद्रा, देवीगंज होते हुए रामसनेहीघाट तक पहुंचने वाले वाहनों को भी हाईवे पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-सोमवार सुबह से देर रात तक, बहराइच और गोंडा की ओर से आने वाले किसी भी वाहन को बाराबंकी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
  • Related Posts

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…