अयोध्या- साकेतवासी बाबू बालेश्वर राय की प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ दो दिवसीय धार्मिक आयोजन

अयोध्या साकेतधाम के श्रद्धेय नागरिक बाबू बालेश्वर राय की प्रथम पुण्यतिथि पर कंचन भवन परिसर में दो दिवसीय भक्ति-संस्कार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पहले दिन श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत रामचरितमानस पाठ संपन्न हुआ, जिसमें विद्वान आचार्यों एवं श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण सहभागिता की।
दूसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे वातावरण में भक्ति, सेवा और स्मृति का अनुपम संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर कंचन भवन के पीठाधीश्वर महंत श्री विजय दास जी महाराज ने कहा, “बाबू बालेश्वर राय जी एक धर्मनिष्ठ, कर्तव्यपरायण एवं समाजसेवा को समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने जीवन से सदैव दूसरों को प्रेरित किया। उनकी पुण्य स्मृति हमारे लिए पथप्रदर्शक बनी रहेगी।”
कार्यक्रम में अयोध्या के अनेक संत-महंत, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

और पढ़े  UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश
  • Related Posts

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…