ईरान का इस्राइल पर बड़ा हमला, परमाणु ठिकाने डिमोना के साथ अराद में किया मिसाइल अटैक, 100 से ज्यादा घायल

ईरान ने शनिवार की देर रात इस्राइल को दो शहरों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है। दक्षिणी इस्राइल के डिमोना शहर में हुए एक ईरानी मिसाइल हमले में कम से कम 47 लोग घायल हो गए। वहीं, इस्राइल के दक्षिणी शहर अराद में हुए मिसाइल हमले में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

 

इन हमलों के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वे आपात राहत और बचाव बलों को और अधिक सशक्त बना रहे हैं। इस्राइली मीडिया के मुताबिक अराद में हुए हमले में घायल हुए लोगों में से छह की हालत गंभीर है। नेतन्याहू ने कहा यह हमारे भविष्य की लड़ाई में बेहद कठिन शाम है। हम अपने दुश्मनों पर हर मोर्चे पर हमला जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ईरान ने पहली बार इस्राइल के परमाणु संयंत्र को बनाया निशाना
ईरान ने पश्चिम एशिया संघर्ष में पहली बार इस्राइल के किसी परमाणु संयंत्र को निशाना बनाया है। ईरान की ओर से यह हमला उसके नतांज परमाणु ठिकाने पर हमले के कुछ घंटों बाद हुआ है। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में छिड़ा संघर्ष अपने चौथे हफ्ते की शुरुआत में एक खतरनाक और नई दिशा में मुड़ गया है।

इस्राइल के बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्र डिमोना को ‘लिटिल इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है। इस हमले ने स्थानीय समुदाय में भय और चिंता पैदा कर दी है। बचाव सेवाओं के अनुसार, घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अराद में मिसाइल हमले रोकने में नाकामयाब रहा इस्राइल
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि मिसाइल एक सामुदायिक भवन पर गिरी, जिससे पास के पुराने घर क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि ज्यादातार लोग शेल्टरों में थे, इसलिए वे गंभीर रूप से घायल नहीं हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्राइली वायु सेना ने अराद में मिसाइल के सीधे हमले को रोकने में हुई विफलता की जांच शुरू कर दी है। समाचार एजेंसियों के अनुसार, दो इंटरसेप्शन प्रयास असफल रहे।

और पढ़े  मस्क ने स्टारलिंक को लेकर यूक्रेन पर लगाए आरोप,मस्क के आरोप से मचा बवाल, क्या बदलेगी युद्ध की तस्वीर?
  • Related Posts

    नाबालिग से हैवानियत: गोवा में थाने के अंदर यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज, इंस्पेक्टर और महिला सहयोगी नामजद

    गोवा के उत्तरी हिस्से में क्राइम ब्रांच कार्यालय में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पुलिस…

    बंगलूरू: फाइव स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, जांच जारी

    बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। होटल के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो…