अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस:- प्रधानमंत्री मोदी ने दिया महिला दिवस पर मां-बहनों और बेटियों को बड़ा तोहफा, 100 रुपये सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस:- प्रधानमंत्री मोदी ने दिया
महिला दिवस पर मां-बहनों और बेटियों को बड़ा तोहफा,
100 रुपये सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की मां-बहनों और बेटियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने एलान किया कि महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट दी जाएगी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।’

उन्होंने कहा कि रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई की दिशा में काम करते रहना है। इससे हम एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना चाहते हैं। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए जीवनयापन को आसान करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।

देशभर में 14.17 करोड़ मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराए गए-
बता दें कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत देशभर में 14.17 करोड़ मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी थी।

और पढ़े  हरियाणा में तबादले: करनाल एनकाउंटर के बाद एसपी-आईजी बदले, नरेंद्र बिजारणियां को एसटीएफ में भेजा
  • Related Posts

    टीवी एंकर चेंग लेई ने तीन साल जेल में गुजारा अमानवीय जीवन, अब पूरी दुनिया को कर रहीं आगाह?

    चीन दुनियाभर में अपनी सौम्य और अच्छी छवि दिखाने की कोशिश करता है लेकिन लोगों को उसके दिखावटी चेहरे पर भरोसा करने के बजाय हकीकत की गहराई से पड़ताल करनी…

    नेपाल जल प्रलय-: 65 स्कूल कल से खुलेंगे, बच्चों को सदमे से निकालने की कोशिश, देश में 13वें दिन शोक

    नेपाल में जल प्रलय के दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं लेकिन नुवाकोट, रसुवा और आसपास के जिलों में जिन बच्चों ने बाढ़ का तांडव देखा या अपनों को खोया,…