देहरादून- बंगलुरू जा रही इंडिगो की फ्लाइट से पक्षी टकराया, इंजर में जोर से आई आवाज, 170 यात्री थे सवार

Spread the love

देहरादून एयरपोर्ट से बंगलुरु जा रही इंडिगो की एक उड़ान बर्ड हिट के कारण कुछ देर बाद आसमान से वापस लौट आई। बताजा रहा है कि इस उड़ान में करीब 170 के करीब यात्री सवार थे।

देहरादून एयरपोर्ट पर आज शाम करीब 6:05 पर इंडिगो की उड़ान संख्या 6e 6136 ने बंगलुरु के लिए उड़ान भरी। बताया जा रहा है की उड़ान के कुछ देर बाद ही फ्लाइट से पक्षी टकरा गया। जिससे विमान के इंजन में जोर की आवाज आने लगी।
पायलट काफी देर तक एयरपोर्ट से दूर जाकर आसमान में गोल-गोल चक्कर लगाती रही। करीब एक घंटे बाद इंडिगो की इस फ्लाइट को सकुशल वापस देहरादून एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। जबकि इंडिगो की शाम 5:55 बजे दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। वहीं,  इंडिगो की एक अन्य मुंबई से आने वाली उड़ान को भी दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। इस उड़ान को शाम 6:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचना था। फिलहाल इंडिगो का विमान देहरादून एयरपोर्ट पर ही मौजूद है। जबकि अन्य शहरों के लिए उड़ानें जारी हैं।

Spread the love
और पढ़े  चमोली: खेतों से चारा ला रही महिला पर घात लगाए बैठे भालू ने किया हमला, सिर, गर्दन और मुहं नोंच डाला
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग की बेटी का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन, गांव में हुआ भव्य स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी(24) का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। गांव पहुंचने पर सभ्या…


    Spread the love