चमोली: खेतों से चारा ला रही महिला पर घात लगाए बैठे भालू ने किया हमला, सिर, गर्दन और मुहं नोंच डाला

 

तहसील के बूंगा गांव में भालू ने घात लगाकर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। युवती गोविंदी ( 26) अपने मायके आई हुई थी और घर के पास ही खेतों से चारा ला रही थी। तभी भालू ने हमला कर दिया। भालू ने उसके सिर, गर्दन और पूरे मुंह को नोंच दिया।

युवती को 108 की सहायता से सीएचसी थराली लाया गया है। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हेली एंबुलेंस की सहायता से एम्स ऋषिकेश ले जाया जाएगा। वन विभाग ने फौरी सहायता की तौर पर तीस हजार रूपये परिजनों को दिए है। युवती का ससुराल हार्मनी है।

और पढ़े  ऊधमसिंह नगर: तंत्र-मंत्र के नाम पर वन्यजीवों के अंगों का कारोबार, जंगली सुअर का दांत बरामद, एक गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…