India Visit: राष्ट्रपति भवन में कोरियाई मेहमानों का स्वागत, राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्यूंग भारत दौरे पर हैं। सोमवार को राष्ट्रपति भवन प्रांगण में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया से आए राजकीय मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके अलावा, कोरियाई राष्ट्रपति ली ने राजघाट जाकर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की

राष्ट्रपति ली के साथ दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम ही क्यूंग भी आई हैं। विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति ली की इस यात्रा को दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया है।

पीएम मोदी के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक
राष्ट्रपति ली आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इनमें जहाज निर्माण, व्यापार, निवेश, एआई और सेमीकंडक्टर शामिल हैं। वे महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, लोगों से लोगों के बीच संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर भी बात करेंगे।

विदेश मंत्री जयशंकर और राष्ट्रपति ली के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा
इससे पहले रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे म्यूंग का स्वागत केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया। इसके बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति ली से मुलाकात की। जयशंकर ने भारत-कोरिया संबंधों को कई क्षेत्रों में गहरा करने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी वार्ता विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।

महत्वपूर्ण बैठकें और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर में अतिथि नेता के सम्मान में दोपहर का भोजन भी आयोजित करेंगे। राष्ट्रपति ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ भी बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति भवन में भी एक भोज की मेजबानी की जाएगी। कोरियाई राष्ट्रपति ली राजघाट जाकर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

और पढ़े  2027 यूपी चुनाव- सपा-कांग्रेस के बीच आज दिल्ली में सीट बंटवारे पर होगी बातचीत, कांग्रेस ने मांगीं हैं 181 सीट

साझेदारी का विस्तार और भविष्य
गौरतलब है कि पिछले नवंबर में, प्रधानमंत्री मोदी ने जोहानसबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन के बाद 2025 में दोनों नेताओं की दूसरी बैठक थी।

  • Related Posts

    सांसों पर संकट: दिल्ली की हवा कैसी, आज एक्यूआई कितना, नोएडा-गाजियाबाद की क्या है स्थिति?

    राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रविवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी दिल्ली का औसत…

    अध्ययन: पानी साफ करने वाले प्लांट भी नहीं रोक पा रहे फॉरएवर केमिकल्स, एनजीटी सख्त, प्रक्रिया पर सवाल

    घर तक पहुंचने वाला पानी भले ही जल शोधन संयंत्रों से गुजरकर साफ हो जाता हो, लेकिन इसमें मौजूद खतरनाक रसायनों से पूरी तरह सुरक्षित होने की गारंटी नहीं है। देश…