भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हराया, रोहित-कोहली की शानदार साझेदारी

 

भारत ने तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया। इस मैच में रोहित और कोहली ने शानदार साझेदारी की और भारत को नौ विकेट से जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

भारत की बड़ी जीत

रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार साझेदारी की मदद से भारत ने तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 236 रन बनाए। जवाब में रोहित शर्मा ने शतक लगाया और कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी हुई जिसके दम पर भारत ने 38.3 ओवर में एक विकेट पर 237 रन बनाकर मैच जीता। ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि, तीन मैचों की यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित और गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई। इसे जोश हेजलवुड ने गिल को आउट कर तोड़ा। इसके बाद रोहित और कोहली की जोड़ी ने मोर्चा संभाला और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की जमकर क्लास ली। यह दोनों बल्लेबाज अंत तक टिके रहे और नाबाद रहते हुए पवेलियन लौटे। रोहित ने 125 गेंदों पर 13 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 121 रन बनाए, जबकि कोहली 81 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 74 रन बनाकर नाबाद लौटे।

और पढ़े  धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास: चेन्नई सुपर किंग्स में अब निभाएंगे नई भूमिका, किस तरह गंभीर की राह पर चले माही
  • Related Posts

    तीसरे दिन का खेल खत्म: भारत पहली पारी में 486/4, न्यूजीलैंड पर 118 रन की बढ़त, शुभमन गिल दो रन से शतक से चूके

    न्यूजीलैंड के 368 रन के जवाब में भारत की पहली पारी जारी है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। फिर राहुल ने पडिक्कल के साथ…

    धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास: चेन्नई सुपर किंग्स में अब निभाएंगे नई भूमिका, किस तरह गंभीर की राह पर चले माही

    आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया है…