IND W vs SL W: भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, शेफाली का पचासा, सीरीज में 2-0 की बढ़त

Spread the love

भारत ने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के नाबाद अर्धशतक की मदद से श्रीलंका को दूसरे टी20 मैच में सात विकेट से हराया। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 20 ओवर में नौ विकेट पर 128 रन के स्कोर पर रोका। जवाब में भारत ने 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 129 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत ने इस तरह पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 34 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। वहीं, ऋचा घोष एक रन बनाकर नाबाद रहीं।

 

जेमिमा-शेफाली की शानदार साझेदारी
भारत के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत की, लेकिन ये साझेदारी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। कविष्का ने मंधाना को आउट कर भारत को पहला झटका दिया जो 11 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा ने शानदार साझेदारी की। जेमिमा और शेफाली ने आक्रामक बल्लेबाजी की जिससे भारत का स्कोर आठवें ओवर में ही 80 रन के पार पहुंच गया। काव्या काविंदी ने जेमिमा रोड्रिग्स को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। जेमिमा हालांकि 15 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुईं जिससे इस साझेदारी का अंत हुआ। जेमिमा और शेफाली ने दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर 12 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुईं। श्रीलंका की ओर से माल्की मदारा, काव्या काविंदी और कविशा दिलहारी को एक-एक विकेट मिले।

 

श्रीलंका की खराब शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत को एक बार फिर क्रांति गौड़ ने पहले ही ओवर में सफलता दिलाई। क्रांति ने विष्मी गुणारत्ने को आउट किया जो एक रन बनाकर पवेलियन लौटीं। श्रीलंका ने फिर 38 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया। स्नेह राणा ने कप्तान चामरी अट्टापट्टू को पवेलियन की राह दिखाई। चामरी 24 गेंदों पर तीन चौका और दो छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुईं।

श्री चरणी ने तोड़ी साझेदारी
हसिनी परेरा और हर्षिता समरविक्रमा ने शानदार साझेदारी कर श्रीलंकाई पारी को संभाला। भारत ने श्रीलंका को शुरुआती झटके दिए, लेकिन हसिनी और हर्षिता ने टीम को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को श्री चरणी ने हसिनी को आउट कर तोड़ा जो 28 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद अच्छी बल्लेबाजी कर रहीं हर्षिता मदावी रन होकर पवेलियन लौट गईं। हर्षिता ने 32 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 33 रन बनाए। फिर पिछले मैच से डेब्यू करने वाली वैष्णवी शर्मा को आखिरकार टी20 करियर का पहला विकेट मिला। वैष्णवी ने निलाक्षी को आउट किया जो दो रन बनाकर आउट हुईं।

श्रीलंका ने आखिरी ओवर में गंवाए तीन विकेट
पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बार फिर श्रीलंका की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। टीम ने आखिरी ओवर में तीन विकेट गंवाए। श्रीलंकाई पारी का 20वां ओवर डालने वैष्णवी आईं। उन्होंने दूसरी गेंद पर शशिनी गिमहानी को आउट किया।  इसके बाद पांचवीं गेंद पर काव्या काविंदी रन आउट हुईं, जबकि अंतिम गेंद पर तेजी से दो रन चुराने के चक्कर में कौशानी भी अपना विकेट गंवा बैठीं। भारत के लिए वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि क्रांति गौड़ और स्नेह राणा को एक-एक सफलता मिली।

भारत ने किया एक बदलाव
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। हरमनप्रीत ने टॉस के दौरान बताया कि दीप्ति शर्मा की तबीयत ठीक नहीं हैं और उनकी जगह स्नेह राणा को मौका दिया गया है। श्रीलंका ने हालांकि, प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।
श्रीलंका: विष्मी गुणारत्ने, चामरी अट्टापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, निलाक्षी डि सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथयांगाना (विकेटकीपर), माल्की मदारा, इनोका रानावीरा, काव्या काविंदी, शशिनी गिमहानी।


Spread the love
  • Related Posts

    IND vs SL: 600वें टेस्ट से पहले गॉल में टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

    Spread the love

    Spread the love भारत आजादी के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया जा रहा है और देशभक्ति के…


    Spread the love

    IND vs SL Test: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, पहली बार टीम इंडिया में चुने गए आकिब नबी

    Spread the love

    Spread the loveभारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान…


    Spread the love