उत्तराखंड में छठ-व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना…

छठ महापर्व के तीसरे दिन उत्तराखंड में छठ की अनोखी छटा देखने को मिली। मैदानी इलाकों में ही नहीं बल्कि पहाड़ों में लोगों ने छठ पूजा की। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश से लेकर कुमाऊं में भी छठ पूर्व पूरे श्रद्धाभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। बीते दिन व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हुआ था।

वहीं, आज व्रतियों ने छठ घाटों पर जाकर पानी के बहते स्रोतों में खड़े हुए और जब भगवान भास्कर अस्ताचलगामी होने लगे तो उन्हें सायं कालीन अर्घ्य दिया। इस दौरान व्रतियों ने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पहाड़ से मैदान तक घाटों पर भीड़ उमड़ी रही। वहीं, उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी पत्नी संग की छठ पूजा की। उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य की मंगल कामना की।

Chhath Festival 2025 devotees Doing sunset Puja during 36 hours of waterless fast in Uttarakhand Photos

सनातन धर्म के इस महापर्व में अस्त होते सूर्य की भी पूजा पूरे विधान से की जाती है।

 

आज छठ घाटों की ओर जाते समय श्रद्धालुओं ने कांच ही बांस  के बहंगिया बहंगी लचकत जाए जैसे पारंपरिक गीत गाए।

Chhath Festival 2025 devotees Doing sunset Puja during 36 hours of waterless fast in Uttarakhand Photos

मंगलवार को उदीयमान सूर्य के अर्घ्य देने के साथ सूर्योपासना का यह पर्व संपन्न हो जाएगा।

और पढ़े  हरिद्वार: रामलीला में बवाल, पत्थरबाजी से मची अफरातफरी, महिलाओं समेत कई लोग घायल
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…