क्षेत्रपचायत बैठकमें सदस्यौ ने उठाये विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खाद्य पूर्ति सहित अन्य समस्याएं

Spread the love

यमकेश्वर ब्लॉक प्रमुख आशा भट्ट की अध्यक्षता में आज यमकेश्वर विकासखण्ड सभागार में बीडीसी बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे सहित जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न अधिकारियों द्वारा बीडीसी बैठक में प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में जो निर्देश दिए गए हैं उनका अनुपालन करना सुनिश्चित करें। कहा कि जिन-जिन विभागों में जो योजनाएं संचालित हैं उनकी जानकारी लोगों तक पहुंचाए तथा उन्हें योजनाओं से लाभाविन्त करें। इस दौरान उन्होंने समस्त जनप्रतिनिधियों को कहा कि क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं उसका प्रस्ताव बैठकों से 15 दिन पूर्व ब्लॉक को उपलब्ध कराए। जिससे उन समस्याओं पर बैठक में चर्चा कर निस्तारण किया जा सकेगा। बैठक में अधिकतर शिकायतें विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खाद्य पूर्ति सहित अन्य समस्याएं रही। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल समस्याओं का समाधान करें।
स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट ने कहा कि जिन-जिन समस्याओं पर चर्चा की गई है उनका समय से पूर्व निस्तारण करें। जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कहा कि समस्त अधिकारी अपने-अपने कार्यों का निरीक्षण भी करते रहें, जिससे कार्यों में तेजी लायी जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिस क्षेत्र में जो समस्या है उसका संज्ञान लेते हुए तत्काल समाधान करें। कहा कि अधिकारी व जनप्रतिनिधि समन्वय बनाकर कार्य करें। साथ ही कहा कि समस्त अधिकारी समय-समय पर आयोजित होने वाली ऐसी बैठकों में प्रतिभाग करें।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि मार्गों का कार्य गंभीरता पूर्वक करें तथा जहां-जहां मार्ग क्षतिग्रस्त हैं वहाँ जल्द पुस्ता लगवाना सुनिश्चित करें। जिससे आमजनमानस को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोक निर्माण अधिकारी दुगड्डा व लैंसडाउन को निर्देशित किया कि मार्गों की गुणवत्ता को लेकर नियमित रूप से निरीक्षण करें। साथ ही उन्होंने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचूर व फलदाकोट पम्पिंग योजना की जांच कर कार्यवाही पूर्ण करें। साथ ही उन्होंने कहा पाइप लाइनों को अंडरग्राउंड करना सुनिश्चित करें, जिससे बार-बार पाइप लाइन टूटने से बच सकेगी। इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी व शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्रीय कार्यालयों में भी जल्द उपस्थिति हेतु बायोमेट्रिक की कार्यवाही प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन-जिन विभागों के क्षेत्र में जो कार्य चल रहे हैं उनका समय समय पर निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।

और पढ़े  नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल ने कहा- सड़कों के गड्ढे देख पर्यटक सोचेंगे यह जिला दरिद्र और निर्धन है

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *