UP: प्रदेश के कई शहरों में पारा 30 के ऊपर, इन जिलों में बारिश के बाद बदलेगा मौसम, चेतावनी जारी

Spread the love

त्तरप्रदेश में सर्दी अब ढलान पर है और गर्मी की दस्तक साफ महसूस की जा रही है। बीते कुछ दिनों से तेज धूप ने दिन के तापमान में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे दोपहर में हल्की गर्माहट और पसीने का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर और कमजोर पड़ेगा तथा दिन का पारा धीरे-धीरे चढ़ता जाएगा।

 

इस बीच 18 फरवरी, बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा और दिल्ली से सटे जिलों के साथ बुंदेलखंड क्षेत्र में मौसम करवट ले सकता है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह आगरा और आसपास के जिलों तथा बुंदेलखंड में हल्की वर्षा संभव है। वहीं, प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। बादलों की सक्रियता बढ़ने से रात का तापमान भी बढ़ेगा और रातें अपेक्षाकृत गर्म रह सकती हैं। 

फरवरी में ही सर्दी की विदाई के संकेत

 राजधानी में मौसम ने तेजी से करवट लिया है। फरवरी में ही यहां सर्दी की विदाई के संकेत हैं। दोपहर की धूप में चुभन साफ महसूस की जा रही है। फरवरी में मार्च जैसी गर्माहट ने लोगों को हैरान कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग दो डिग्री अधिक रहा। दिन चढ़ते ही गर्म कपड़े बोझिल लगने लगे हैं।

और पढ़े  बड़ी वारदात- कचहरी परिसर में वकील ने चचेरे भाई के सीने में गोली मारी, हालत नाजुक

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक अगले 48 घंटों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक और बढ़ोतरी के संकेत हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो पिछले दिन की तुलना में 1.3 डिग्री ज्यादा है। इस बीच सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को हल्के बादल आ-जा सकते हैं। हालांकि वर्षा की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

ये शहर रहे सबसे गर्म

सोमवार को 32.2 डिग्री तापमान के साथ आगरा में सबसे गर्म दिन रहा। वहीं प्रयागराज में 31.6 डिग्री और बांदा में 31.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं 14.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ हमीरपुर में सबसे गर्म रात रही।

Spread the love
  • Related Posts

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love

    मथुरा नाव हादसा:अपडेट- यमुना में दो और शव मिले, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में यमुना में डूबे पांच लोगों में से दो के शव रविवार सुबह मिले। एक युवक का शव हादसे की जगह से तीन किमी दूर अक्रूर घाट…


    Spread the love