कुट्टू का आटा खाने से ग्रेटर नोएडा 150 लोग बीमार, 12 मरीज एचडीयू में और एक बुजुर्ग आईसीयू में भर्ती

 

ग्रेटर नोएडा में रात साढ़े 11 बजे के करीब न्यूमेड अस्पताल में मरीजों को भर्ती कराने के लिए अफरातफरी मच गई। 15 बेड की इमरजेंसी में 37 मरीजों के पहुंचने पर इमरजेंसी की बाहर लॉबी में बेड की व्यवस्था की गई। अस्पताल प्रशासन ने चार सोसाइटी से आए 37 मरीजों को इलाज देना शुरु किया। जिन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि 37 मरीजों में से 10 की हालात में सुधार होने के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं 12 मरीज एचडीयू में भर्ती हैं। रॉयल कोर्ट निवासी एक बुजुर्ग का इलाज आईसीयू में चल रहा है। उन्होंने बताया कि 37 में से करीब 6 बच्चे भी शामिल हैं।

बच्चों की आयु 5 से 12 वर्ष तक है। दो से तीन परिवार के सात से आठ से मरीज भर्ती है। सभी लोगों ने शाम के समय व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटे का सेवन किया था। महाशिवरात्रि पर 5 सोसाइटियों व एक गांव में रहने वाले पीड़ितों ने  एक ही ब्रांड का आटा खाया था।

और पढ़े  अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन
  • Related Posts

    यूपी- इस जिले में 2 दिन स्कूल बंद: टूटा 46 साल का बारिश का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 381.2 मिमी बारिश हुई दर्ज

    यूपी के बरेली में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण आठवीं तक के सभी विद्यालयों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…

    अयोध्या- निषाद छात्रावास पर कथित कब्जे को लेकर निषाद समाज में आक्रोश, विधायक को सौंपा ज्ञापन

           निषाद छात्रावास पर कथित अवैध कब्जे को लेकर निषाद समाज ने मोर्चा खोल दिया है। निषाद समाज के अध्यक्ष *संतोष निषाद* ने नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता…