हरिद्वार: हरकी पैड़ी क्षेत्र में यात्रियों को टीका लगाने को लेकर भिड़ीं 3 महिलाएं, चले लात-घूंसे..

 

 

हरकी पैड़ी क्षेत्र में यात्रियों को टीका लगाने के लिए तीन महिलाओं के बीच झगड़ा हो गया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत तीनों को चिह्नित किया और चौकी लाने बाद पुलिस एक्ट में कार्रवाई की। वहीं तीनों महिलाओं ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी।

पुलिस के अनुसार बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि घंटाघर घाट पर तीन महिलाएं यात्रियों से टीका लगाने के लिए आपस में झगड़ रही हैं। तीनों के बीच मारपीट हो रही है। इसके कुछ देर बाद इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को चौकी पर लाया गया। पुलिस ने तीनों को फटकार लगाते हुए भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि तीनों महिलाओं का धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत उनका चालान कर दिया गया है। धार्मिक स्थल पर इस तरह का बर्ताव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
और पढ़े  देहरादून: सुभाषनगर में हादसा, हुंडई कार के सर्विस सेंटर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…