नैनीताल: लोअर मॉलरोड- रोड की मरम्मत के लिए ड्रिलिंग का कार्य शुरू  

लोअर मॉल रोड के क्षतिग्रस्त हिस्से में ड्रिलिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से 20 मीटर हिस्से में ड्रिलिंग की जा चुकी है। सड़क के 60 मीटर हिस्से में मरम्मत का कार्य किया जाना है।

पिछले माह नैनीताल की लोअर मॉल रोड पर पर्यटन कार्यालय के पास 15 मीटर हिस्से पर दरारें उभरने के साथ धंसाव हो गया था। सुरक्षा की दृष्टि से लोनिवि की ओर से निरीक्षण कर वाहनों की आवाजाही बंद कर सड़क के ऊपर तिरपाल डाल दी गई थी। कार्यदायी संस्था की ओर से मरम्मत के लिए मशीनें साइट पर पहुंचा दी गई थी। दो सप्ताह बाद कार्यदायी संस्था ने मंगलवार से ड्रिलिंग का कार्य शुरू कर दिया है। इससे लोअर मॉल रोड का ट्रीटमेंट होने की उम्मीद जग गई है। लोनिवि के सहायक अभियंता तुला राम टम्टा ने बताया कि लोअर मॉल रोड के ट्रीटमेंट के लिए पहले चरण का कार्य शुरू हो गया है। क्षतिग्रस्त सड़क के 20 मीटर हिस्से में तीन इंच की बिट से ड्रिल कर डेढ़ इंच के पाइप डाले जा रहे हैं। सड़क के 60 मीटर हिस्से में ड्रिलिंग की जानी है जिसके बाद माइक्रो पाइलिंग का कार्य किया जाएगा।
और पढ़े  रुद्रपुर: सिरौली कलां में अवैध पशु कटान पर पुलिस की कार्रवाई, 10 गिरफ्तार, छह कुंतल मांस बरामद
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…