अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत
Spread the love कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…
जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकी धरसंड मोड़ के पास पुलिस और बदमाशो में मुड़भेड़ हो गई। दो बदमाशों को गोली लग गई और तीन बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठा कर तीन अन्य बदमाश भागने में सफल हो गए।
पुलिस ने रुकने को कहा तो दो बदमाशों ने टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस बल ने गोली चलाई, जिसमें बदमाश महेंद्र मौर्या निवासी सोभीपुर थाना चांदा सुल्तानपुर और चंदन सेठ निवासी बेलापार थाना बक्सा घायल हो गए। इनके पैर में गोली लग गई।
पीछे से आ रहे बदमाशों की कार बगल के गड्ढे में पलट गई, जिसमें से पुलिस ने राज सोनी निवासी खजरोटी थाना मछली शहर, सूरज उर्फ लल्लू निवासी ऊटरु खुर्द थाना बक्सा और ऋषि साहू निवासी ईशापुर थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने महेंद्र के पास से एक कट्टा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस, खोखा, 64 हजार रुपया नगद बरामद किया। चंदन सेट के पास से एक तमंचा 315 बोर, 65 हजार नगद बरामद हुआ। इन बदमाशो के ऊपर कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं।
इन बदमाशो के पास से एक कार एक मोटरसाइकिल और नगद कुल दो लाख 74 हजार रुपये बरामद हुए हैं। घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने सामुदायिक अस्पताल चोरसंड भेजा। इस बाबत, एसपीआरए आतिश सिंह का कहना है कि ये ग्रुप कई चोरियों में शामिल है। ड्रोन की अफवाह के आड़ में चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

Spread the love कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…
Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…

