Encounter: जौनपुर में पुलिस ने 2 बदमाशों को मारी गोली, घायल, तीन को दबोचा, अंधेरे में तीन शातिर भाग निकले

 

 

जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकी धरसंड मोड़ के पास पुलिस और बदमाशो में मुड़भेड़ हो गई। दो बदमाशों को गोली लग गई और तीन बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठा कर तीन अन्य बदमाश भागने में सफल हो गए।

बीती रात करीब बजे थानाध्यक्ष प्रवीण यादव और चौकी इंचार्ज गौरा रवि प्रकाश अपने हमराहियों संग रात्रि गस्त पर निकले हुए थे तभी मुखबीर की सूचना मिली कि कई बदमाश जौनपुर से गौराबादशाहपुर की तरफ आ रहे है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं।
एसओजी प्रभारी तरुण श्रीवास्तव और गामा टीम प्रभारी संजय यादव और केराकत कोतवाल त्रिवेणी सिंह भी अपने हमराहियों संग आ गए। बिथार तिराहे के पास से लीलहा नहर पुल घेराबंदी कर लिया। तभी मोटर साइकिल और कार से आ रहे बदमाशों ने पुलिस टीम को देख लिया। अपने वाहन को तेज कर ली। चौकी धरसंड गांव की तरफ घूमने लगे। 

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने रुकने को कहा तो दो बदमाशों ने टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस बल ने गोली चलाई, जिसमें बदमाश महेंद्र मौर्या निवासी सोभीपुर थाना चांदा सुल्तानपुर और चंदन सेठ निवासी बेलापार थाना बक्सा घायल हो गए। इनके पैर में गोली लग गई।

पीछे से आ रहे बदमाशों की कार बगल के गड्ढे में पलट गई, जिसमें से पुलिस ने राज सोनी निवासी खजरोटी थाना मछली शहर, सूरज उर्फ लल्लू निवासी ऊटरु खुर्द थाना बक्सा और ऋषि साहू निवासी ईशापुर थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया।

और पढ़े  बांकेबिहारी मंदिर: जन्माष्टमी की रात 1:45 बजे मंगला आरती, 600 भक्तों की एंट्री, ऐसे होंगे दर्शन

तीन शातिर भाग निकले

पुलिस ने महेंद्र के पास से एक कट्टा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस, खोखा, 64 हजार रुपया नगद बरामद किया। चंदन सेट के पास से एक तमंचा 315 बोर, 65 हजार नगद बरामद हुआ। इन बदमाशो के ऊपर कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं।

इन बदमाशो के पास से एक कार एक मोटरसाइकिल और नगद कुल दो लाख 74 हजार रुपये बरामद हुए हैं। घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने सामुदायिक अस्पताल चोरसंड भेजा। इस बाबत, एसपीआरए आतिश सिंह का कहना है कि ये ग्रुप कई चोरियों में शामिल है। ड्रोन की अफवाह के आड़ में चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

  • Related Posts

    U में बाढ़ की चपेट में कई जिले,नदियां उफनाईं, सात की मौत, एनडीआरएफ समेत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा,

    प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार…

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…