FASTag: बड़ी बचत- नोएडा के एक शख्स ने 11,हजार Km की यात्रा कर बचाए हजारों रुपये

 

 

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) (एनएचएआई) ने हाल ही में निजी गाड़ियों के लिए 3,000 रुपये का वार्षिक टोल पास लॉन्च किया है। इस पास से एक साल तक या फिर 200 ट्रिप तक बिना टोल दिए सफर किया जा सकता है। जहां कई लोग इस स्कीम के बारे में अभी जानकारी जुटाकर इसके फायदों का आकलन कर रहे होंगे, वहीं उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक शख्स ने अपनी लंबी रोड ट्रिप कर इस पास का सही फायदा दिखा दिया।

25 दिन, 13 राज्य और 11,000 किमी का सफर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स अपनी महिंद्रा थार लेकर अकेले ही निकल पड़ा और 25 दिनों में करीब 11,000 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। इस दौरान उसने 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और चार धाम यात्रा भी पूरी की। सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा का अनुभव साझा करते हुए इस शख्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस फास्टैग वार्षिक पास का पूरा उपयोग करने पर उसे तो कोई अवॉर्ड मिलना चाहिए।

 

वार्षिक पास से हुई बड़ी बचत
इस पास से उसे शुरुआत में 199 ट्रिप मिले थे। घर लौटने तक उसके पास 80 ट्रिप अब भी बची हुई थीं। यानी उसने करीब 119 टोल प्लाजा पार किए। आम तौर पर इतनी लंबी यात्रा का टोल 15 से 17 हजार रुपये तक बैठता, लेकिन पास की वजह से उसने काफी बचत कर ली।

हालांकि कुछ जगहों पर पास लागू नहीं था, जैसे:

  • लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर उसे अलग से 1,200 रुपये चुकाने पड़े।
  • तमिलनाडु और कुछ अन्य राज्यों में करीब 2,400 रुपये अतिरिक्त खर्च हुआ।
  • इसके अलावा, उसने 200 किलोमीटर सिर्फ मजे के लिए गाड़ी चलाई, जिससे ईंधन खर्च और बढ़ गया।
और पढ़े  2 साल में बुजुर्गों से 12 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड नौसेना के अफसर, प्रोफेसर और डॉक्टर बने निशाना

इसके बावजूद, उसने माना कि पास बेहद किफायती साबित हुआ।

 

सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
24 सितंबर को साझा किए गए उसके वीडियो ने इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल किए। लोगों ने उसकी तारीफ करते हुए कहा, “यह सिर्फ ट्रिप नहीं, बल्कि एक उपलब्धि है” और “30 दिनों से कम में 11,000 किलोमीटर सफर करना गजब है।”

एक अन्य यात्री ने भी बताया कि उसने इसी पास का इस्तेमाल कर 180 ट्रिप पूरे किए। हालांकि, कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए कि पास होने के बावजूद अतिरिक्त टोल क्यों वसूला गया।

 

किन वाहनों को मिलेगा यह पास
एनएचएआई के नियमों के मुताबिक, यह वार्षिक पास सिर्फ निजी कार, जीप और वैन के लिए है।

  • गाड़ी पर एक्टिव FASTag (फास्टैग) होना जरूरी है।
  • ब्लैकलिस्टेड वाहन या केवल चेसिस नंबर पर रजिस्टर्ड वाहन पास के योग्य नहीं होंगे।
  • बस और ट्रक जैसे कमर्शियल वाहनों को यह सुविधा नहीं मिलेगी।

 

प्लानिंग से फायदा ही फायदा
नोएडा के रहने वाले इस शख्स का यह अनुभव बताता है कि फास्टैग का वार्षिक पास लंबे सफर और बार-बार ट्रैवल करने वालों के लिए कितना फायदेमंद है। सही प्लानिंग के साथ इस्तेमाल किया जाए तो यह टोल खर्च को काफी हद तक कम कर देता है और रोड ट्रिप्स जेब पर हल्की पड़ती हैं।

  • Related Posts

    शादीशुदा मामा ने की भांजी से शादी: युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह

    यूपी के अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय शादीशुदा युवक ने अपनी 19 वर्षीय सगी भांजी से मंदिर में शादी कर ली। घटना की जानकारी सामने आने…

    संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें

    वृंदावन के गुरु कृपा कुंज में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत में बड़ा खुलासा सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट…