जुबीन गर्ग- गायक जुबीन मौत मामले की जांच में आया अहम मोड़, असम CM ने कहा- तीन महीने में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी

 

 

असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत की जांच मामले में अभी तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आज बुधवार को भी असम पुलिस के DSP संदीपन गर्ग और उनके चचेरे भाई की गिरफ्तारी हुई थी। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गायक जुबीन गर्ग की मौत की जांच में आरोपपत्र तीन महीने की निर्धारित अवधि के भीतर पेश किया जाएगा।

जुबीन गर्ग मामले में क्या है अपडेट?
पुलिस असम एसोसिएशन सिंगापुर से जुड़े 10 लोगों को भी नए समन जारी करेगी, क्योंकि वे 6 अक्टूबर की समय सीमा के भीतर जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। इसके साथ ही अधिकारी ने बताया कि जुबीन गर्ग के दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) को भी निलंबित कर दिया गया है, क्योंकि पुलिस को उनके खातों से 1.1 करोड़ रुपये से अधिक के बड़े वित्तीय लेनदेन का पता चला है।
असम सीएम ने कहा- उन्हें न्याय दिलाएगी
इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गायक जुबीन गर्ग की मौत मामले की जांच में टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “जांच अपेक्षित दिशा में आगे बढ़ रही है। हमने एक के बाद एक गिरफ्तारियां की हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि असम पुलिस निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपपत्र दाखिल कर देगी।”

19 सितंबर को हुआ था निधन
ख्याल रहे कि असमिया गायक जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में एक द्वीप के पास तैरते समय निधन हो गया था। वह नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने के लिए सिंगापुर में थे और नौका यात्रा पर गए थे। उनके निधन के बाद उनके शव को दिल्ली लाया गया। इसके बाद असम में लाया गया। यहां दोबारा पोस्टमार्टम के बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

और पढ़े  उत्तराखंड-: 35 किलो के हाथी दांत गायब होने के मामले में बड़ी कार्रवाई, रेंजर और डिप्टी रेंजर निलंबित
  • Related Posts

    थाईलैंड में हादसा: फुकेट में लगी भीषण आग, आसपास की कई इमारतों में फैली, 11 लोगों की मौत

    थाईलैंड के फुकेट में स्थित एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं। पुलिस ने बताया कि आग…

    एनवीडिया में जेनसन हुआंग की होगी वापसी?: सिलिकॉन वैली के दिग्गज बना रहे वॉर रूम, मस्क भी साथ

    एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग कंपनी में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपने करीबी लोगों के साथ दोबारा कंपनी की कमान…