जुबीन गर्ग- गायक जुबीन मौत मामले की जांच में आया अहम मोड़, असम CM ने कहा- तीन महीने में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी

Spread the love

 

 

समिया गायक जुबीन गर्ग की मौत की जांच मामले में अभी तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आज बुधवार को भी असम पुलिस के DSP संदीपन गर्ग और उनके चचेरे भाई की गिरफ्तारी हुई थी। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गायक जुबीन गर्ग की मौत की जांच में आरोपपत्र तीन महीने की निर्धारित अवधि के भीतर पेश किया जाएगा।

जुबीन गर्ग मामले में क्या है अपडेट?
पुलिस असम एसोसिएशन सिंगापुर से जुड़े 10 लोगों को भी नए समन जारी करेगी, क्योंकि वे 6 अक्टूबर की समय सीमा के भीतर जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। इसके साथ ही अधिकारी ने बताया कि जुबीन गर्ग के दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) को भी निलंबित कर दिया गया है, क्योंकि पुलिस को उनके खातों से 1.1 करोड़ रुपये से अधिक के बड़े वित्तीय लेनदेन का पता चला है।
असम सीएम ने कहा- उन्हें न्याय दिलाएगी
इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गायक जुबीन गर्ग की मौत मामले की जांच में टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “जांच अपेक्षित दिशा में आगे बढ़ रही है। हमने एक के बाद एक गिरफ्तारियां की हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि असम पुलिस निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपपत्र दाखिल कर देगी।”

19 सितंबर को हुआ था निधन
ख्याल रहे कि असमिया गायक जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में एक द्वीप के पास तैरते समय निधन हो गया था। वह नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने के लिए सिंगापुर में थे और नौका यात्रा पर गए थे। उनके निधन के बाद उनके शव को दिल्ली लाया गया। इसके बाद असम में लाया गया। यहां दोबारा पोस्टमार्टम के बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

और पढ़े  पश्चिम एशिया तनाव: ईरान पर बड़ा हमला, 13 लोगों की मौत,रिहायशी इलाकों पर बमबारी,शरीफ यूनिवर्सिटी पर भी हवाई हमला

Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love