आज योगी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, विंध्य व विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को मिल सकती है मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में 21 जुलाई को सुबह 10:30 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें 20 से अधिक प्रस्ताव लाए जा रहे हैं। दो नए एक्सप्रेसवे बनाए जाने को मंजूरी मिल सकती है। पहला एक्सप्रेसवे प्रयागराज से सोनभद्र तक 330 किमी लंबा होगा। दूसरा विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे होगा, जिसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसकी कुल लंबाई 117 किमी होगी। साथ ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे और अन्य परियोजनाओं के ईपीसी मोड में निर्माण के लिए विकासकर्ता चयन संबंधी प्रस्ताव पर भी निर्णय हो सकता है। इसके अलावा महिला कल्याण, सचिवालय प्रशासन, गृह विभाग, उच्च शिक्षा, राज्यकर परिवहन, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन और सहकारिता विभाग के प्रस्ताव भी हैं।

 

विधानमंडल का मानसून सत्र अगस्त के पहले सप्ताह में संभव

 विधानमंडल का मानसून सत्र अगस्त के पहले सप्ताह में हो सकता है। इस दौरान राज्य सरकार अपने विधायी कार्य निपटाएगी। सत्र आहूत करने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में फैसला लिया जाएगा। यूपी विधानमंडल का आगामी सत्र भी संसद की तरह हंगामेदार होने की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर राज्य सरकार की घेराबंदी कर सकता है।

और पढ़े  शिक्षामित्रों को हाईकोर्ट से झटका, स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग खारिज
  • Related Posts

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…

    अयोध्या- अयोध्या एयरपोर्ट को मिला अत्याधुनिक ARFF फायर टेंडर

      महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अयोध्याधाम की अग्निशमन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को और सुदृढ़ करते हुए अत्याधुनिक Airfield Rescue and Fire Fighting (ARFF) वाहन उपलब्ध कराया गया है। एयरपोर्ट…