मोदी सरकार का अहम फैसला : 6 महीने के लिए बढ़ाई गई पीएम अन्न योजना, मोदी कैबिनेट की मिली मंजूरी।

Spread the love

केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 महीने के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अब 30 सितंबर 2022 तक पीएम अन्न योजना बढ़ा दी गई है। 31 मार्च को इसकी समयसीमा खत्म हो रही थी। मोदी कैबिनेट ने आज यह अहम फैसला लिया। पीएम मोदी ने कहा, भारतवर्ष का सामर्थ्य देश के एक-एक नागरिक की शक्ति में समाहित है। इस शक्ति को और मजबूती देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 महीने और बढ़ाकर सितंबर 2022 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे। 
अभी तक पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की अंतिम तारीख 31 मार्च 2022 थी। इससे पहले यूपी में योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ग्रहण करने के दूसरी ही दिन यानी शनिवार को मुफ्त राशन योजना तीन महीने के लिए बढ़ाई है।

कोरोना संकट के दौरान शुरू हुई थी योजना 
कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का मार्च 2020 में एलान किया गया था। गरीब कल्याण अन्न योजना का मकसद कोरोना महामारी के दौरान लोगों को हुई परेशानी को दूर करना था। शुरुआत में इस योजना को अप्रैल-जून 2020 की अवधि के लिए लॉन्च किया गया था, लेकिन बाद में इसे 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था। इसके बाद इसे 31 मार्च 2022 तक बढ़ाया गया और अब फिर से इसे 30 सितंबर 2022 तक बढ़ाया जा रहा है।

कोरोना संक्रमण के बाद लॉकडाउन की वजह से रोजी-रोटी के लिए परेशान लोगों को सरकार ने मुफ्त राशन योजना शुरू की थी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को प्रति व्यक्ति 5 किलो खाद्यान्न मुफ्त मिलता है।

और पढ़े  PM को अपशब्द कहने वाली लड़की ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्या-क्या कहा?

Spread the love
  • Related Posts

    यौन उत्पीड़न का मामला- महिला पहलवानों के शोषण मामले में बृजभूषण बरी

    Spread the love

    Spread the loveमहिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने WFI के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर…


    Spread the love

    मेरा नंबर लीक किया, दुष्कर्म की धमकियां मिल रहीं’, PM को गाली देने वाली छात्रा का छलका दर्द

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद चर्चा में आई 15 वर्षीय छात्रा ने अपनी सुरक्षा को लेकर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *