टला बड़ा हादसा : टेकऑफ से पहले श्रीनगर जा रही फ्लाइट बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे सभी यात्री।।

दिल्ली एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यात्रियों से भरा एक विमान पुशबैक के दौरान बिजली के खंभे से टकरा गया। हालांकि गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी भी यात्री को चोट आने की खबर नहीं है।जानकारी के अनुसार आज सुबह 9.26 बजे यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्पाइसजेट की एक फ्लाइट दिल्ली से यात्रियों को लेकर श्रीनगर के लिए जा रही थी। पैसेंजर टर्मिनल से विमान जिस वक्त रनवे के लिए जा रहा था उसी वक्त पुशबैक के दौरान वह एक बिजली के खंभे से टकरा गया।इस दौरान विमान में यात्री सवार थे, हालांकि उन्हें किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही स्पाइसजेट ने विमान बदलवाया जिसके बाद उसने उड़ा भरी। डीजीसीए के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट की बोइंग 737-800 का दाहिना पंख एक बिजली के खंभे से टकरा गया और क्षतिग्रस्त हो गया। 

और पढ़े  गुरुग्राम हिट एंड रन केस: शातिर कल्याण और लवनीश को लेकर एक और खुलासा, अलग-अलग दावे से पुलिस के सामने नई चुनौती
  • Related Posts

    खुद को पुलिस बताकर दिल्ली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,तीन गिरफ्तार

    दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास तीन युवकों ने एक 17 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के…

    दिल्ली- नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास 3 लोगों ने की दरिंदगी, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

    राजधानी दिल्ली के कालकाजी थाना इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। सोमवार रात कालकाजी मंदिर के पास एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ यह घटना…