IMA : भारत को मिले 288 युवा अफसर, 8 मित्र देशों के ‘बेटो’ ने भी माटी को किया ‘सलाम’

Spread the love

भारतीय सैन्य अकादमी से आज शनिवार को 288 युवा अफसर देश की सेना की मुख्यधारा में जुड़ गए है। साथ ही अलग-अलग आठ मित्र देशों के 89 कैडेट्स भी अकादमी से पास आउट हुए। शनिवार को पासिंग आउट परेड की दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह सलामी ली।
पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि शुक्रवार को अकादमी में पहुंच गए थे। परेड से पूर्व परिसर में सेना और बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर परेड सुबह छह बजे से शुरू हुई थी। परेड के बाद आयोजित होने वाली पीपिंग व ओथ सेरेमनी के बाद पासिंग आउट बैच के 377 जेंटलमैन कैडेट्स बतौर लेफ्टिनेंट देश-विदेश की सेना की मुख्यधारा में शामिल हुए। इनमें 288 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिले।
89 युवा सैन्य अधिकारी आठ मित्र देशों अफगानिस्तान, भूटान, किर्गिस्तान, मालद्वीव, नेपाल, श्रीलंका, तजाकिस्तान व तंजानिया की सेना के अभिन्न अंग बने। इसके बाद सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 64,145 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया। इनमें मित्र देशों को मिले 2,813 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। परेड के दौरान शनिवार सुबह पांच बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक पंडितवाड़ी से लेकर प्रेमनगर तक जीरो जोन रहा। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-72 (चकराता रोड) से गुजरने वाला यातायात प्रेमनगर व बल्लूपुर से डायवर्ट रहा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- विभागों के बंटवारे से CM पर कम हुआ भार, फिर भी 18 विभागों की जिम्मेदारी ज्यों की त्यों
  • Related Posts

    अर्थ ऑवर- उत्तराखंड में आज रात एक घंटे तक बंद रहेंगी लाइटें और विद्युत उपकरण, आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बुझेंगी गैर-जरूरी लाइटें

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेशभर में आज रात को एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इस दौरान सभी लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखा जाएगा। इसे लेकर उत्तराखंड शासन ने शनिवार…


    Spread the love

    डोनाल्ड ट्रंप: होर्मुज को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ कहकर चर्चा में अमेरिकी राष्ट्रपति

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *