उत्तराखंड : सीएम धामी के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू, 12 या 13 जून को हो सकता है शपथ ग्रहण।

चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों के अंतर से रिकॉर्ड जीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो गई है। बजट सत्र से पहले 12 या 13 जून को विधानसभा सदस्य पद की शपथ ले सकते हैं।
विधानसभा स्थित स्व. प्रकाश पंत भवन के सभागार में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है। 14 जून से बजट सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री 12 या 13 जून को विधानसभा सदस्य पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि अधिकारिक तौर पर शपथ की तारीख तय होनी बाकी है। विधानसभा सचिवालय की ओर से शपथ ग्रहण की तैयारी की जा रही है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की ओर से मुख्यमंत्री को विधानसभा सदस्य पद की शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। खटीमा विधानसभा से चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री उपचुनाव जीत कर सदस्य निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है।

और पढ़े  केदारताल रेस्क्यू अभियान: फंसे पर्वतारोहियों की तलाश तेज, निम और एसडीआरएफ के सदस्य हेलिकॉप्टर से रवाना
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…