दिल की आवाज को नजरअंदाज किया तो पछताएगें-डाक्टर पंकज स्वास्थ्य शिविर मे उमड़ी भीड़

Spread the love

दिल की आवाज को नजरअंदाज किया तो पछताएगें-डाक्टर पंकज
स्वास्थ्य शिविर मे उमड़ी भीड़ ,तीन सौ से अधिक मरीजो ने कराया जांच, लिया उपचार।
हर छः महीने पर लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर- सी एम श्रीवास्तव।
अयोध्या।अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान एंव डिवाइन हार्ट फाउंडेशन मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में एक नि:शुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन डी पी पैलेस राठ हवेली में किया गया। सीएमओ डाक्टर अजय राजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वास्थ्य शिविर एवं मेले का का शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ अजय राजा को राम नामी पटका व राम दरबार स्मृतिचिन्ह के रूप मे भेंट कर सम्मानित किया।शिविर में लगभग तीन सौ से अधिक मरीजों ने नि:शुल्क ईसीजी ,ब्लड शुगर, बी पी, जैसी बीमारियों से निजात पाने के लिए प्राथमिक परामर्श लिया। डिवाइन हार्ट मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ के वरिष्ठ कार्डियक सर्जन एवं मेडिकल डारेक्टर डॉ पंकज कुमार श्रीवास्तव ने निःशुल्क परामर्श के साथ-साथ कहा कि दिल की आवाज को जिसने भी नजरअंदाज किया वह ज्यादातर मामलों में बाद में पछताता है यही बात दिल की सेहत पर भी लागू होती है जब उसके कामकाज पर कुछ असर पड़ता है तो वह कुछ संकेत देता है एक बार संकेत मिल जाए तो सही जांच और इलाज की जरूरत होती है। अगर सही समय पर जांच एवं इलाज हो जाए तो व्यक्ति को एक गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है। वही डॉ जयेश शर्मा (डीएम) कार्डियोलॉजिस्ट ने कहा कि धुम्रपान से बचने की सलाह दी।उन्‍होंने कहा कि ब्लड प्रेशर एवं शुगर का ध्यान रखें रोजाना कम से कम 45 मिनट सैर एवं व्यायाम करें फास्ट फूड से बचें तेल नमक चीनी का प्रयोग कम करें। डॉ अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि हृदय रोगों के प्रति लोगों को जागरूकता का अभाव है अगर सही समय पर व्यक्ति का उपचार हो जाए तो उस व्यक्ति को इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है। डॉ आनंद गुप्ता ने कहा कि तेजी से बढ़ रही गंभीर बीमारी एक चिंता का विषय है अगर सही समय पर बीमारी का इलाज हो जाए तो गंभीर बीमारी से रोगी को बचाया जा सकता है। वही महिला रोग विशेषज्ञ डाक्टर मेजर निधी गुप्ता ने कहा कि चालीस वर्ष के ऊपर की महिलाओं को रोगो से बचने के लिए नियमित जांच कराना चाहिए। कायस्थ विकास संस्थान के अध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समय-समय पर ऐसे कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य आगामी दिनो मे भी संस्था करती रहेगी। इस मौके पर संस्था के राजेश श्रीवास्तव प्रतीक श्रीवास्तव ज्ञानेश्वर भटनागर श्रीवास्तव चन्द्र मोहन श्रीवास्तव जयप्रकाश श्रीवास्तव स्वप्निल श्रीवास्तव दीपक जौहरी अभय श्रीवास्तव राजीव श्रीवास्तव अभय सिन्हा विवेक श्रीवास्तव रानू श्रीवास्तव दीपक पाण्डेय राम नन्दन तिवारी पार्षद सुनील श्रीवास्तव भाजपा करियप्पा मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर महामंत्री रमेश पाण्डेय रघुनाथ आशीष श्रीवास्तव सोनू सहित डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के पीआरओ पंकज सिन्हा ने शिविर में आये सभी चिकित्सकों को राम नामी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

और पढ़े  मौसम- जमकर हुई बारिश, सीतापुर-बाराबंकी में गिरे ओले, 11 लोगों की मौत, इन जिलों में 14 डिग्री लुढ़का पारा

Spread the love
  • Related Posts

    फरसा वाले बाबा- हाथ में 15 किलो का हथियार, रात में निकलते थे गोतस्करों को पकड़ने, कई बार हुए जानलेवा हमले

    Spread the love

    Spread the loveहाथ में 15 किलो का फरसा, रात में सड़कों पर गश्त और गो तस्करी के खिलाफ सख्त तेवर, यही पहचान थी चंद्रशेखर बाबा की, जिन्हें पूरा ब्रज क्षेत्र…


    Spread the love

    एचपीसीएल Murder Case: बदायूं में हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह और उसके साथियों पर लगेगा गैंगस्टर,  संपत्ति होगी जब्त

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर अवैध तरीके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *