हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए हनुमत यज्ञशाला में यज्ञ कर सवा लाख आहुतियां डाली

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वां जन्मदिन पूरे देश में मन जा रहा है। हर कोई प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना के लिए धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है तो वही आधुनिक युग की तरह केक काटकर भी बधाई दी जा रही है। राम नगरी अयोध्या के प्रसिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी पर भी उनके दीर्घायु की कामना के लिए सवा लाख आहुति डाली गई। <strong>हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए हनुमत यज्ञशाला में यज्ञ कर सवा लाख आहुतियां डाली  </strong>इस दौरान महंत राजू दास सहित दर्जनों नागा साधु मौजूद रहे।भगवान श्री राम की नगरी के हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने आज सुबह से ही हनुमानगढ़ी पर धार्मिक अनुष्ठान किए जिसमें सबसे पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और प्रधानमंत्री के दीर्घायु और सफलता के लिए हनुमानगढ़ी की यज्ञशाला हनुमत यज्ञशाला में यज्ञ कर सवा लाख आहुतियां भी डाली गई। 5 वैदिक ब्राह्मणों की मौजूदगी में यज्ञ को संपन्न कराया गया। इसके बाद हनुमान जी महाराज को विशेष भोग लगा।हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा कि सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी पर हनुमत यज्ञशाला में संतों के समक्ष प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव के उपलक्ष में हनुमान जी महाराज के प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना करते हुए आशीर्वाद मांगा है कि नरेंद्र मोदी शतायु हो दीर्घायु हो सनातन धर्म और अखंड भारत की मनोकामना पूर्ण होती रहे पूरे विश्व पर हिंदुस्तान की छाप रहे जिस प्रकार से सनातन धर्म संस्कृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम किया है सर्वे भवंतू सुखिनाह और सर्वे संतु निरामया की परिकल्पना को साकार किया है हनुमान जी से आशीर्वाद मांगा है कि जिस भाव से जिस देश भक्ति से नरेंद्र मोदी देश के लिए काम कर रहे हैं उसी तरीके देश के लिए काम करते रहें।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।
  • Related Posts

    अयोध्या- देवकाली इलाके में दुर्गा प्रतिमा बना रहा मूर्तिकार उत्तम पाल एडवांस रुपए लेकर अचानक अपनी टीम के साथ फरार।

        देवकाली इलाके में दुर्गा प्रतिमा बना रहा मूर्तिकार उत्तम पाल एडवांस रुपए लेकर अचानक अपनी टीम के साथ फरार। मूर्तिकार के फरार होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या…

    UP में सीट बंटवारे पर फंसेगा पेच: कांग्रेस ने चिन्हित की ये 150 सीटें, सपा को ओवैसी-चंद्रशेखर की भी चिंता

    उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर लंबा पेच फंसेगा। दरअसल, कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के लिए ब्राह्मण, दलित और मुस्लिम प्रभाव वाली 150…