यूपीआई के नए नियम: अगर करते है UPI का इस्तेमाल तो 1 अप्रैल से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना  आपका यूपीआई हो सकता है बंद ।

 

यूपीआई आने के बाद देश के डिजिटल ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है। यूपीआई ने लेनदेन की प्रक्रिया को काफी आसान और सुविधाजनक बनाया है। इसी वजह से देशभर में करोड़ों लोग यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं लगातार यूपीआई यूजर्स की संख्या में इजाफा भी देखने को मिल रहा है। देश को कैशलेस इकोनॉमी की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर यूपीआई एक बड़ा कदम है। भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने की दिशा में भी यूपीआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अगर आप यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। नए वित्त वर्ष 1 अप्रैल से यूपीआई से जुड़ा एक जरूरी नियम बदलने जा रहा है। अगर आप बदलने जा रहे इस नियम का पालन नहीं करते हैं तो 1 अप्रैल से आपका यूपीआई बंद हो सकता है।  आइए जानते हैं विस्तार से –

 

राष्ट्रीय पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई द्वारा 1 अप्रैल, 2025 से ऐसे नंबरों को बंद कर दिया जाएगा, जो लंबे समय से इनएक्टिव हैं। अगर आपके बैंक अकाउंट से कोई पुराना नंबर लिंक्ड है, जो लंबे समय से बंद है तो आपको 1 अप्रैल, 2025 से पहले बैंक अकाउंट से नया नंबर लिंक करा लेना चाहिए।

 

अगर आप 1 अप्रैल, 2025 से पहले इस काम को नहीं करते हैं तो इस स्थिति में आपको यूपीआई से लेनदेन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण आपको यह काम जल्द से जल्द करा लेना चाहिए।

 

भारत की डिजिटल इकोनॉमी को गति देने में यूपीआई एक बड़ी भूमिका निभा रहा है। यूपीआई का संचालन राष्ट्रीय पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई द्वारा किया जाता है।

और पढ़े  इस दिवाली ₹6 लाख से लेकर ₹3.35 करोड़ तक की गाड़ियां लॉन्च, त्योहार पर बंपर धमाका, देखें

 

आज के समय हर महीने अरबों के संख्या में डिजिटल लेन देन यूपीआई के जरिए किये जा रहे हैं। यूपीआई की मदद से आप रियल टाइम मनी ट्रांसफर कर सकते हैं।

  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…