भूकंप के बाद तबाही: म्यांमार और बैंकॉक में 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से तबाही, दोनों देशों में आपातकाल का एलान

 

 

म्यांमार में एक के बाद एक चार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका सबसे ज्यादा असर थाईलैंड पर पड़ा। बैंकॉक में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। 7.7 तीव्रता से लेकर 4.4 तीव्रता के झटकों का असर भारत, बांग्लादेश और चीन तक रहा। बैंकॉक में 30 मंजिला इमारत के गिरने से अब तक तीन लोगों के मौत की खबर है, जबकि 80 से ज्यादा लोग मलबे में फंसे बताए जा रहे हैं।

 

 

म्यांमार और बैंकॉक में तेज भूकंप से तबाही, दोनों देशों में आपातकाल का एलान

म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन करने का प्रयास जारी है। रिक्टर पैमाने पर सबसे तेज झटकों की तीव्रता 7.7 मापी गई। चार घंटे से भी कम समय में चार भूकंप के झटकों के कारण जनता डरी हुई है। थाईलैंड में प्रधानमंत्री ने आपातकाल का एलान कर दिया है। भारत ने भी हरसंभव मदद करने का वादा किया है।

भूकंप के बाद आपातकाल का एलान, दहशत में बैंकॉक की जनता
बैंकॉक में रहने वाली एक महिला भूकंप के झटकों से आतंकित दिखी। महिला ने कहा कि हर कोई डरा हुआ है, बच्चे भूखे हैं…घरों के बाहर बैठे हैं…स्थिति बहुत खराब है। प्रधानमंत्री ने आपातकाल की घोषणा की है। इस महिला ने सभी लोगों से बैंकॉक के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की।

 

 

 

बिम्सटेक क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा- जयदीप मजूमदार

म्यांमार-थाईलैंड भूकंप पर सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने कहा, ‘बिम्सटेक क्षेत्र में मौसम की चरम घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना रहता है। इसकी प्रासंगिकता आज म्यांमार और थाईलैंड में आए विनाशकारी भूकंप में देखी जा सकती है। आपदा प्रबंधन में सहयोग और एचएडीआर (मानवीय सहायता और आपदा राहत) अभ्यासों के माध्यम से हमारे आपदा प्रबंधन अधिकारियों के बीच सहयोग भारत के लिए प्राथमिकता वाला क्षेत्र रहा है’।

और पढ़े  इसरो की सफलता पर PM का बधाई संदेश: वैज्ञानिकों की सराहना, एनवीएस-03 उपग्रह पर क्या बोले पीएम मोदी?

 

 

म्यांमार में हुए नुकसान की रिपोर्ट का विश्लेषण जारी- विदेश सचिव

म्यांमार-थाईलैंड भूकंप पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, ‘हम वर्तमान में मुख्य रूप से म्यांमार में हुए नुकसान की रिपोर्ट का विश्लेषण कर रहे हैं। हम म्यांमार के अधिकारियों के संपर्क में हैं और सहायता और राहत सामग्री की सटीक आवश्यकताओं पर भी विचार कर रहे हैं। जब भी इस तरह की प्राकृतिक आपदाएं आई हैं, भारत हमेशा पड़ोस में सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाला देश रहा है’

 

 

बैंकॉक में भूकंप के डर से सड़कों पर दिखे लोग

यूएसजीएस के अनुसार आज म्यांमार के सागाइंग में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी झटके महसूस किए गए।

 

 

चीन के युन्नान में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

म्यांमार की सीमा से लगे दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि युन्नान में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:20 बजे भूकंप महसूस होने पर प्रांतीय राजधानी कुनमिंग के लोग खतरे से बचने के लिए बाहर आ गए और काफी देर तक बाहर ही रहे।

वहीं म्यांमार की सीमा से लगे शिशुआंगबन्ना दाई स्वायत्त प्रान्त के जिंगहोंग शहर के निवासी ली झिहाओ ने कहा कि उन्होंने लगभग एक मिनट तक भूकंप महसूस किया। भूकंप का केंद्र 21.85 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 95.95 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप 30 किलोमीटर की गहराई पर आया।

और पढ़े  तुषार कपूर: अभिनेता को आया धमकी भरा कॉल, बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर मांगे 5 करोड़, पुलिस जांच में जुटी
04:31 PM, 28-Mar-2025

भूकंप पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
थाईलैंड में भूकंप से प्रभावित हुए लोगों के लिए बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन और आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं। थाईलैंड में भारतीय नागरिक किसी भी तरह की मदद के लिए आपातकालीन नंबर +66 618819218 पर संपर्क कर सकते हैं।

बैंकॉक में 90 लापता, राहत और बचाव कार्य जारी
थाईलैंड के रक्षा मंत्रालय ने 90 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। सरकार ने बताया कि बहुमंजिला इमारत गिरने के बाद तीन लोगों की मौत हुई, जबकि 90 लोग लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
  • Related Posts

    खबर अपडेट- अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: सेवा कार्यकाल में 2 साल की बढ़ोतरी की घोषणा, सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने दी खुशखबरी

    भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल…

    अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: सेवा कार्यकाल में 2 साल की बढ़ोतरी संभव, सीडीएस जल्द दे सकते हैं खुशखबरी

    भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल…