बहुजन समाज पार्टी:- आकाश आनंद को बनाया मायावती ने अपना वारिस,भतीजे आकाश आनंद को सौंपी अपनी विरासत

बहुजन समाज पार्टी:- आकाश आनंद को बनाया मायावती ने अपना वारिस,भतीजे आकाश आनंद को सौंपी अपनी विरासत

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने रविवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित पार्टी की मीटिंग में बड़ा निर्णय लिया है। मायावती ने बैठक में बड़ी घोषणा की है। मायावती ने एलान किया है कि बसपा में उनके उत्तराधिकारी आकाश आनंद होंगे। बैठक में मायावती ने पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्यों के प्रमुख पदाधिकारियों को बुलाया था।
बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों और राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के साथ हाल ही में चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों से उपजी चुनौतियों से निपटने की रणनीति भी तय की गई। वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए मजबूत दावेदारी वाले उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा की गई। बता दें विधानसभा चुनाव के नतीजों को विचित्र और रहस्यमयी बताते हुए बसपा सुप्रीमो ने देश भर के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता उदयवीर सिंह का कहना है कि बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद (मायावती के भतीजे) को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है।

और पढ़े  आगरा शिक्षक MLC चुनाव: इन तीन बूथों पर फिर होगा मतदान, सपा प्रत्याशी ने लगाए थे धांधली के आरोप, आ गया आदेश
  • Related Posts

    यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

    लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर…

    करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

    करवा चौथ पर एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक…