चंद्रग्रहण- Uttarakhand: सूतक काल शुरू होते ही बंद हुए चारों धाम के कपाट, हरकी पैड़ी पर दोपहर में ही हुई सांध्यकालीन गंगा आरती

Spread the love

ज चंद्रग्रहण के कारण दोपहर 12.58 मिनट पर चारों धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान सांयकालीन आरती भी नहीं होगी। सोमवार को गर्भगृह की साफ-सफाई और अन्य धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के बाद पूजा-अर्चना और दर्शन शुरू हो जाएंगे।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि चंद्रग्रहण शुरू होने से सूतक काल 9 घंटे पहले लग गया है। जिससे पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, त्रियुगीनारायण, कालीमठ सहित अन्य मंदिरों के कपाट ग्रहणकाल तक बंद कर दिए गए।

 

बदरीनाथ के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि चंद्रग्रहण रविवार रात 9:56 बजे शुरू होगा। बदरीनाथ और केदारनाथ के साथ-साथ नृसिंह मंदिर (ज्योतिर्मठ), योग बदरी (पांडुकेश्वर) और भविष्य बदरी सहित सभी मंदिर सूतक और ग्रहणकाल के दौरान बंद रहेंगे।

वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट सोमवार सुबह तक बंद कर दिए गए। काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी और गंगोत्री धाम मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि धाम के कपाट सूतक के समयानुसार बंद किए गए।
 

हरिद्वार में दोपहर को ही हुई गंगा आरती

चंद्रग्रहा के चलते आज दोपहर में ही हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा आरती कर दी गई। साथ ही सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। इसके बाद सोमवार को आरती होगी।


Spread the love
और पढ़े  काशीपुर- गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी, खंडहर से बरामद 65 सिलिंडर, एक आरोपी मौके पर गिरफ्तार
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love