हल्द्वानी: बेस अस्पताल में फुल हुई आईपीडी,बच्चों के लिए अतिरिक्त बेड लगाए

 

 बारिश और ठंड के बाद बढ़े तापमान ने बच्चों को बीमार कर दिया है। अस्पतालों में इलाज के लिए आ रहे बाल रोगियों की तादाद काफी ज्यादा है। बेस अस्पताल में बाल रोगियों की आईपीडी फुल चल रही है और यहां अतिरिक्त बेड लगाने पड़े हैं।

 

बेस अस्पताल में बाल रोग विभाग की ओपीडी 250 से अधिक पहुंच चुकी है। सिर दर्द के साथ तेज बुखार से प्रभावित काफी बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएस रावत ने बताया कि वायरल की मार बच्चों पर पड़ रही है। खासकर जिन बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें यह ज्यादा प्रभावित कर रहा है। प्रारंभिक जांच में कुछ सामने नहीं आया है। 20 बेड की आईपीडी भर चुकी है और 10 अतिरिक्त बेड लगाए हैं। बच्चों के बीमार होने पर डॉक्टर की सलाह पर ही दवाओं का सेवन करें।

 

विशेषज्ञ के सुझाव
– जितना हो सके लिक्विड डाइट लें।
– दिन भर भरपूर पानी पीएं।

– हल्का भोजन और मौसमी फलों का सेवन करें।

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ में बना आस्था का कीर्तिमान, टूटे रिकॉर्ड, धाम में पहली बार पहुंचे 17 लाख से अधिक श्रद्धालु
  • Related Posts

    हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से…

    पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल

    मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम पहाड़ों से मैदान तक अलग ही तेवर दिखा रहा है। जहां एक ओर बर्फबारी की शुरुआत ने आने वाली ठंड की दस्तक दे दी…