हेली सेवा: केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए जल्द ही शुरू होगी हेली टिकटों की बुकिंग, महंगा हो सकता है किराया

 

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए अब जल्द ही हेली सेवा शुरू होने वाली है। इसके लिए हेली टिकटों की बुकिंग 10 सितंबर से शुरू होगी। वहीं, हेली सेवा का किराया भी बढ़ सकता है।

बता दें कि 15 जून को हेली हादसे के बाद डीजीसीए ने शटल सेवा पर रोक लगाई थी। इसके बाद सीएम धामी ने हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी बनाने के लिए एक समिति का गठन किया था। समिति ने एसओपी का खाका तैयार कर सरकार को साैंप दिया है। जिसमें हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। हाल ही में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्रालय व डीजीसीए के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें हेली सेवाओं पर लगी रोक हटाने और संचालन में सहयोग करने का आग्रह किया। 

यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि डीजीसीए की रोक हटाने के बाद अब उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण(यूकाडा) ने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की अनुमति दे दी है। आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in/ पर टिकट बुकिंग की तिथि जारी कर दी है। दस सितंबर को 12 बजे पोर्टल खुलेगा। इसमें 15 सितंबर से 11 अक्टूबर की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग होगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: फणीन्द्रनाथ शर्मा भाजपा के नए प्रदेश संगठन महामंत्री, अजय कुमार के जाने के बाद से खाली थी कुर्सी
  • Related Posts

    हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से…

    पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल

    मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम पहाड़ों से मैदान तक अलग ही तेवर दिखा रहा है। जहां एक ओर बर्फबारी की शुरुआत ने आने वाली ठंड की दस्तक दे दी…