बच्चों को कितना मीठा दे: कितना चीनी खा सकते हैं 1 दिन में ? बच्चों को बिल्कुल भी न दें इस मात्रा से ज्यादा मीठी चीजें

Spread the love

च्छी सेहत के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना सबसे जरूरी माना जाता है। आप जो कुछ भी खाते हैं सेहत पर उसका सीधा असर होता है। जिन चीजों को सबसे नुकसानदायक और गंभीर बीमारियों को बढ़ाने वाला पाया गया है- चीनी उनमें शीर्ष पर है। अधिक चीनी खाने से टाइप-2 डायबिटीज, मेटाबॉलिज्म की समस्या, मोटापा और कई अन्य क्रोनिक बीमारियों के विकसित होने का खतरा रहता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को संयमित मात्रा में ही चीनी का सेवन करना चाहिए। वहीं जिन लोगों को डायबिटीज की बीमारी है उन्हें चीनी या इससे बनी किसी भी चीज से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

अब सवाल उठता है कि एक दिन में कितनी मात्रा में चीनी खा सकते हैं, क्या बच्चों को बिल्कुल भी चीनी नहीं खाना चाहिए? आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

 

चीनी खाने के हो सकते हैं कई नुकसान

चीनी हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक है। ये पूरे शरीर के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती है।

चीनी में कैलोरी बहुत अधिक होती है और यह शरीर में वसा के रूप में जमा हो जाती है। ऐसे में अधिक चीनी के सेवन से वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है। इसी तरह चीनी खाने से रक्त शर्करा के स्तर में तेजी से वृद्धि होती है और इंसुलिन संवेदनशीलता भी प्रभावित हो जाती है। टाइप-2 डायबिटीज के लिए इसे प्रमुख जोखिम कारक माना जाता है।

इतना ही नहीं चीनी का अधिक सेवन रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को बढ़ाने, दिल की बीमारियों का भी कारण बन सकता है। चीनी में फ्रक्टोज होता है ऐसे में इसके अधिक सेवन से लिवर से संबधित बीमारियां हो सकती हैं।

और पढ़े  मौसम UPDATE: उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में मानसून एक हफ्ते सक्रिय, अरुणाचल के 35 गांव में बाढ़, IMD के अलर्ट में क्या?

 

 

 

कई चीजों में छिपी होती है चीनी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आपको कितनी मात्रा में चीनी खानी चाहिए ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप पूरे दिन में कितनी कैलोरी ले रहे हैं। आहार के माध्यम से किसी भी तरह से अधिक कैलोरी वाली चीजों से बचना चाहिए। कैंडी, जूस, कोल्ड ड्रिक्स में ऐडेड शुगर की छिपी मात्रा अधिक होती है, इसे सेहत के लिए और भी नुकसानदायक माना जाता है।

फलों में प्राकृतिक शुगर होता है हालांकि उससे शरीर को ज्यादा नुकसान नहीं होता है।

 

कितना चीनी खा सकते हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पुरुषों को एक दिन में 37.5 ग्राम (लगभग 9 चम्मच) से अधिक चीनी नहीं खाना चाहिए। वहीं महिलाओं के लिए यह सीमा 25 ग्राम (लगभग 6 चम्मच) है। बच्चों के लिए उम्र के अनुसार चीनी की मात्रा अलग-अलग होती है, लेकिन आमतौर पर 20-25 ग्राम (लगभग 5-6 चम्मच) से अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

 

कैसे कर सकते हैं इससे बचाव

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चीनी का सेवन कम करने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। इसके लिए मीठे पेय जैसे सोडा और एनर्जी ड्रिंक या कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन बिल्कुल कम किया जाना चाहिए। प्रोसेस्ड फूड में भी चीनी अधिक हो सकती है इसलिए इसका सेवन कम करें। चीनी के स्वस्थ विकल्प जैस गुड़, खजूर आदि खाया जा सकता है।

डायबिटीज के रोगी क्या खा सकते हैं क्या नहीं, इस बारे में जानने के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।


Spread the love
  • Related Posts

    सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें,सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें, विधानसभा में मौन, PM-अमित शाह ने CM से ली जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveसिक्किम के नामची जिले के समरदुंग (झोलुंगे) में स्थित एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए राहत और बचाव…


    Spread the love

    West Asia- जंग के बीच ईरान के मंत्री PAK पहुंचे; अमेरिका ने लगातार 10वें दिन बम बरसाए

    Spread the love

    Spread the loveजंग के बीच पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने पाकिस्तान के रावलपिंडी में  पाकिस्तानी समकक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात की। पीटीआई…


    Spread the love