Women empowerment: संगम से हुई भारत के पहले महिला सैन्य नौकायन अभियान की शुरुआत, बीएसएफ आईजी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Spread the love

बीएसएफ महिला विंग व नमामि गंगे के 53 दिवसीय संयुक्त ऑल वुमेन गंगा रिवर अभियान 2024 की शनिवार को देवप्रयाग संगम से शुरुआत हुई। स्वच्छ गंगा अविरल गंगा व महिला सशक्तिकरण का संदेश देते अभियान को बीएसएफ आईजी राजा बाबू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गंगासागर तक के 25 सौ किमी के साहसिक अभियान से पूर्व आईजी द्वारा यहां 11 कन्याओं का पूजन भी किया गया।

देश के पहले महिला सैन्य नौकायन अभियान की शुरुआत करते बीएसएफ आईजी राजा बाबू ने कहा कि यह भारत की पहली महिला टीम है जो इस तरह के साहसिक कार्यक्रम का हिस्सा बनी है। देश में महिला सशक्तिकरण की पहचान अभियान में भाग ले रही बीएसएफ की बीस महिला जवान हैं। जिन्हाेंने इसके लिए छह हफ़्तों का विशेष प्रशिक्षण लिया है।

उन्होंने कहा कि गंगा भारत की पवित्र नदी है इसको स्वच्छ व अविरल रखना हमारा संकल्प है। कहा कि 2015 में आईटीबीपी राफ्टिंग की भी देवप्रयाग से शुरुआत की थी और आज पहली बीएसएफ महिला राफ्टिंग शुरू करने का मौका उन्हें मिला है।

बीस महिलाओं का रॉफ्टिंग के कड़े प्रशिक्षण के बाद चयन
नौकायन अभियान की अगुवाई कर रही बीएसएफ सब इंस्पेक्टर प्रिया मीना ने बताया कि अभियान में देश की सीमाओ पर तैनात बीएसएफ की बीस महिलाओं का रॉफ्टिंग के कड़े प्रशिक्षण के बाद चयन किया गया है। दो राफ्टों में चलने वाले अभियान में गंगा तट से लगे 43 नगरों में स्वच्छ गंगा अविरल गंगा का संदेश भी नई पीढ़ी को दिया जाएगा।

24 दिसम्बर तक चलने वाले अभियान में सुरक्षा की दृष्टि से डिप्टी कमाडेंट मनोज सुंदरियाल की अगुवाई में भी एक टीम साथ चलेगी। नौकायन अभियान की शुरुआत पर श्री रघुनाथ परिसर के छात्रों द्वारा स्वस्ति वाचन भी किया गया।

Spread the love
और पढ़े  Check Online: क्या आपको पता है आपके PF खाते में कितना बैलेंस है? जानें ऑनलाइन चेक करने की प्रकिया
  • Related Posts

    व्हाइट हाउस से सबसे युवा प्रेस सचिव लेविट की विदाई,अब क्या होगी नई भूमिका?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को (स्थानीय समय) घोषणा की कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगी।…


    Spread the love

    कई राज्यों में मौसम की मार,18 अगस्त तक बारिश के आसार,भूस्खलन में कई मौतें, IMD अलर्ट में क्या?

    Spread the love

    Spread the loveदेश के कई राज्यों में लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मुंबई से हिमाचल प्रदेश और ओडिशा से जम्मू-कश्मीर तक कहीं भूस्खलन हुआ है तो कहीं…


    Spread the love